scriptभोपाल के कोलार इलाके में निकला मगरमच्छ, लोगों में दहशत | Crocodile in the Kolar area of Bhopal panic among people | Patrika News

भोपाल के कोलार इलाके में निकला मगरमच्छ, लोगों में दहशत

locationभोपालPublished: Jan 01, 2018 02:45:37 pm

राजधानी भोपाल में बाघ और तेंदुए बाद एक बार फिर मगरमच्छों ने दस्तक दी है। भोपाल में लगातार मगरमच्छ निकलने के मामले सामने आते रहे हैं।

crocodile-in-the-kolar-area-of-bhopal-panic-among-people

भोपाल। वन विभाग भोपाल की उड़न दस्ता और क्रैक टीम ने कोलार इलाक़े स्थित शिर्डीपुरम के अल्टीमेट कैंपस के पास बहते नाले से एक 3 फिट का मगरमच्छ पकड़ा है। दरअसल पिछले कुछ महीनों में इस बहते नाले में कई मगरमच्छों को स्थानीय रहवासियों ने देखा था। जिससे इस इलाके में दहशत फैली हुई थी। शिकायत मिलने पर वनमंडल भोपाल ने क़रीब एक माह पहले नाले में जाल लगा दिया था। रविवार दोपहर वन संरक्षक डॉक्टर एसपी तिवारी को मगरमच्छ के जाल में फंसने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद निर्देश पर उड़नदस्ता और क्रैक टीम न करीब 3 फिट के मगरमच्छ को मौके से बरामद कर लिया।

बस्ती में और भी हैं मगरमच्छ
कोलार इलाके शिर्डिपुरम निवासियों के अनुसार क्षेत्र में एक मगरमच्छ के पकड़े जाने से खतरा टला नहीं है। यहां लोग लगातार इन मगरमच्छों से रूबरू होते हैं। क्षेत्रवासियों को डर है कि किसी दिन यह मगरमच्छ किसी इंसान का शिकार न कर लें। क्षेत्रवासियों के अनुसार जिस नाले से यह मगरमच्छ पकड़ा गया है उसमें मगरमच्छ का पूरा परिवार कई दिनों से रह रहा है। क्षेत्रवासियों ने पहले भी वन विभाग को इसकी सूचना दी थी, लेकिन मगरमच्छ अचानक सामने आते और अचानक गायब हो जाते हैं। बस्ती पास जो नाला बह रहा है उसमें अब भी तीन से चार मगर और होने की बात रहवासियों द्वारा कही जा रही है। क्षेत्रवासियों को आशंका है कि एक मगरमच्छ के पकड़ में आने के बाद कहीं अन्य मगरमच्छ उग्र न हो जाएं, अगर ऐसा होता है तो क्षेत्रवासियों को इनके हमले का भय हमेशा बना रहेगा।

पिछले साल ईंटखेड़ी में पकड़ाया था 12 फीट का मगर
पिछले साल भोपाल के ईटखेड़ी इस्लाम नगर इलाके के एक फार्म हाऊस में एक मगरमच्छ पकड़ा गया था। ये मगरमच्छ फार्म हाउस के एक कमरे में बैठा पाया गया था। देर रात एक मगरमच्छ निकल जाने से फार्म हाऊस में अफरा-तफरी मच गई। मगरमच्छ की सूचना पर डायल 100, और नगर निगम फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गईं। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम फायर ब्रिगेड के साथ चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ही स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी के मुताबिक फार्म हाऊस में करीब बारह फिट बड़ा मगरमच्छ आया गया था। फार्म हाऊस में यह मगरमच्छ पीछे बने तालाब के जरिए घुसा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो