भोपालPublished: Jul 13, 2023 06:44:27 pm
Manish Gite
केरवा डैम के पास फिर निकला मगरमच्छ...। इस इलाके में पहले से है टाइगर की दहशत...।
भोपाल के केरवा और कलियासोत डेम के आसपास टाइगर मूवमेंट हैं। दो दिन पहले ही एक तेंदुआ भी शहर में घुस आया था। मनुआभान टेकरी के पास स्थित आर्मी सेंटर से इस तेंदुए को पकड़ लिया गया और रातानी सेंचुरी में छोड़ दिया गया। ताजा मामला मगरमच्छ का है। यहां केरवा डैम के पास स्थित मेंडोरा गांव में 8 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया। इसे देख पूरे गांव में दहशत फैल गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसे पकड़कर डैम में वापस छोड़ देगी।