scriptपुल पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के लिए एक जाल और दो प्लास्टिक के डंडे लेकर पहुंचा अमला, देखें वीडियो | Crocodile seen on bridge, people in panic in bhopal | Patrika News

पुल पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के लिए एक जाल और दो प्लास्टिक के डंडे लेकर पहुंचा अमला, देखें वीडियो

locationभोपालPublished: Jun 20, 2020 03:38:03 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

राहगीरों को नजर आया तो डायल 100 को सूचना दी

 पुल पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के लिए एक जाल और दो प्लास्टिक के डंडे लेकर पहुंचा अमला, देखें वीडियो

पुल पर दिखा मगरमच्छ, पकड़ने के लिए एक जाल और दो प्लास्टिक के डंडे लेकर पहुंचा अमला, देखें वीडियो

सुभाष ठाकुर की रिपोर्ट

भोपाल। भदभदा पुल पर आज एक मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने मगरमच्छ को देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालाकि अभी तक वन विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों का कहना है आज कुछ लोग भदभदा पुल से गुजर रहे थे तभी उनको मगरमच्छ दिखाई दिया। इसके बाद लोगो ने वन विभाग को सूचना दी।

पकड़ने का प्रयास किया जा रहा
बताया जा रहा है कि भदभदा पुल पर एक मगरमच्छ सुबह से बैठा हुआ था। राहगीरों को नजर आया तो डायल 100 को सूचना दी। टीम मौके पर पहुची। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई । करीब 1 घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पहुंची। अब मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एक जाल और दो प्लास्टिक के डंडे लेकर पहुंचा है।

 

https://youtu.be/Gd6SPSmG1ho

बारिश के दौरान आते है नजर
भदभदा पुल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है बारिश के मौसम में मगरमच्छ अक्सर दिखाई देते रहते है। भदभदा पुल पर मगरमच्छ को जब लोगों ने देखा तो भीड़ जमा हो गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो