scriptतेंदुए का ये शावक फ्रिज दूध और वाटर हीटर से पीता है गर्म पानी | cub drinking milk from fridge and hot water from water heater | Patrika News

तेंदुए का ये शावक फ्रिज दूध और वाटर हीटर से पीता है गर्म पानी

locationभोपालPublished: Sep 26, 2017 10:15:27 am

रविवार को कुछ लोगों को भोजपुर स्थित जैन मंदिर के पास तेंदुए का एक शावक मिला था। जिसकी मां का अब तक कुछ पता नहीं चला है।

Leopard cub
भोपाल। भोजपुर के जैन मंदिर के पास मां से बिछड़े तेंदुए के 20 दिन के शावक को सोमवार को वन विहार नेशनल पार्क प्रबंधन को सौंप दिया गया। इससे पहले वन विहार की टीम ने मादा तेंदुए को खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नही चल सका।
उल्लेखनीय है कि रविवार को कुछ लोगों को भोजपुर स्थित जैन मंदिर के पास तेंदुए का एक शावक मिला था। अनुमान है कि पास में कहीं पर अपनी मां के साथ खेलते हुए यह मंदिर के तरफ आ गया होगा।
वहीं इसकी देखभाल करने के लिए प्रबंधन ने इसके लिए पैंथर केज के पास अलग नर्सरी बनाई गई है। दूध के लिए फ्रिज, गर्म पानी के लिए वाटर हीटर, बैठने और आराम करने के लिए नर्म जमीन तैयार की गई।
ये है पूरा मामला:
भोजपुर रोड स्थित जैन मंदिर में पहुंचे लोगों को मंदिर के पास एक तेंदुए का बच्चा मिला है। यह शावक तकरीबन 25 दिन का बताया जा रहा है। वन विभाग शावक की मां की तलाश में जुटा है। यदि शावक की मां सोमवार सुबह तक नहीं मिली तो उसे वन विहार नेशनल पार्क भेज दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार भोजपुर के पास स्थित जैन मंदिर में कुछ लोग पिकनिक मनाने गए थे। वहां दो व्यक्तियों ने तेंदुए के शावक को देखा था। उन्होंने पहले शावक को सुरक्षित करने के लिए उसे एक बक्से में डाल दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
उनकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बात की पुष्टि कि वह तेंदुआ का ही शावक है। उसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वन विभाग का अमला शावक की मां की तलाश में जुट गया।
वन विभाग ने शावक का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। भोपाल फॉरेस्ट सर्किल के चीफ कंजरवेटर विजय नीमा ने बताया की मौके पर अमला मां और उसके साथ के शावकों को तलाश रही है।
वहीं टीम यह भी जानने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर शावक वहां पहुंचा तो कैसे? सूत्रों के अनुसार शावक के वहां आने की जानकारी के बारे में मुश्किल यह सामने आ रही है कि बारिश होने की वजह से शावक की मां एवं अन्य शावकों के पग मार्क नहीं मिल रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो