scriptCurrent Weather-फिर गिरने वाला है तापमान, जानिए अपने शहर का हाल | Current Weather across Major Cities imd madhya pradesh news | Patrika News

Current Weather-फिर गिरने वाला है तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

locationभोपालPublished: Jan 23, 2020 07:20:46 pm

Submitted by:

Manish Gite

मौसम विभाग का ताजा बुलेटिन, कई शहरों में गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड…।

weather1.jpg

weather

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है। अगले सप्ताह फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। उत्तर भारत से लगे ग्वालियर-चंबल संभाग में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। फिलहाल रीवा और श्योपुरकलां में न्यूनतम 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ( imd ) के मुताबिक डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।


city weather- यहां देखें अपने शहर का मौसम

 

weather_2.jpg

अगले सप्ताह का पूर्वानुमान
-भोपाल में न्यूनतम तापमान फिलहाल 9 डिग्री पर बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में फिर से गिरावट होगी, अगले सप्ताह तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाएगा।

 

कड़ाके की ठंड के साथ छाएगा कोहरा
-ग्वालियर में फिलहाल सबसे अधिक ठंड है। यहां अगले दो दिन में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके बाद अगले सप्ताह 8 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से लगातार पांच दिनों तक कोहरा (Moderate Fog) छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

 

और पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर में न्यूनतम तापमान फिलहाल 11 डिग्री बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री पर है। यहां अगले सप्ताह तापमान में लगातार गिरावट आएगी और तापमान 7 डिग्री से नीचे चले जाएगा। यहां दो दिन धुंध भी रह सकती है।

 

लगातार गिरेगा तापमान
इंदौर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। यहां शुक्रवार से लगातार एक डिग्री की गिरावट का अनुमान है। अगले सप्ताह तापमान 8 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जबकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन का अनुमान नहीं है।

 

छा जाएगी धुंध
सागर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। जबकि शुक्रवार से यहां तापमान में गिरावट आएगी। 25 से 25 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंच सकता है। जबकि धुंध भी रहने का अनुमान है।

 

उज्जैन में 6 डिग्री हो जाएगा पारा
उज्जैन में तापमान अगले सप्ताह तक 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जबकि अधिकतम तापमान 25 से 27 के बीच बना रहने का अनुमान है। फिलहाल उज्जैन में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ है।

 

पांच शहरों में हुई बारिश
मध्यप्रदेश में 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, सागर, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के उमरिया और नैनपुर में 2, मंडला, दमोह और केवलारी में 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो