scriptCurrent weather-बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, 9 डिग्री पर पहुंचा पारा | Current weather in Madhya pradesh imd report | Patrika News

Current weather-बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, 9 डिग्री पर पहुंचा पारा

locationभोपालPublished: Nov 19, 2019 07:03:52 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे उतरा, अभी और गिरेगा पारा…।

weather_1.jpg

imd monsoon, weather forecast, cold weather, weather update jabalpur

 

भोपाल। उत्तर भारत में ताजा बर्फबारी के बाद से बर्फीली हवाओं का रुख मध्यप्रदेश की तरफ हो गया है। इससे यहां तापमान गिरने लगा है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों का तापमान 9 डिग्री से नीचे चले गया है, जबकि आने वाले तीन दिनों में यह 7 डिग्री तक गिरने का पूर्वानुमान है।

मध्यप्रदेश में अब ठंड पूरी तरह से शुरू हो गई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। ज्यादातर जिले में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से कम हो गया है। जबकि बैतूल, पचमढ़ी में तापमान करीब 9 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब लगातार तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा।

 

यह है पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सबीसंभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से कम, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान 9 डिग्री से दर्ज किया गया।

 

 

कहां कितना तापमान
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 19 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 नवंबर तक फिलहाल विशेष घटबढ़ का अनुमान नहीं है।

-पहाड़ों की रानी पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से कम हो गया है, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम 8 डिग्री से नीचे पारा जा सकता है।

-उमरिया में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर है, अधिकतम तापमान 30 डिग्री है। बुधवार से अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी का अनुमान है।

-ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी होती जाएगी। दो दिनों बाद ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान है।
-इंदौर में तापमान 15 डिग्री पर है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री पर है। 25 नवंबर तक इसमें दो से तीन डिग्री की कमी का पूर्वानुमान है।

ट्रेंडिंग वीडियो