उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से फरवरी 2022 तक दौरान तीन हजार तीन सौ से अधिक अपराध विभिन्न सायबर थानों और उप थानों में दर्ज हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन मामलों के दर्ज होने के बाद 5 लाख 54 हजार करोड़ रुपए में से 68 हजार करोड़ रुपए पीडि़तों के वापस कराने में पुलिस कामयाब रही है। उन्होंने यह भी बताया है कि lock down के दौरान वर्ष 2019 और 2020 में cyber crimes में लगातार कमी आई है, लेकिन वर्ष 2021 में 30 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है। यानी कि वर्ष 2020 तक साढ़े सात सौ के अंदर अपराध हुआ करते थे, लेकिन 2021 में एक हजार से अधिक सायबर अपराध हुए हैं। इस वर्ष दो माह के अंदर 85 सायबर अपराध दर्ज हुए हैं।
कोरोना काल में सबसे ज्यादा हुईं सरकारी शादियां
भोपाल। प्रदेश में कोरोना काल के दौरान मार्च 2020 के बाद सरकारी शादियां सबसे ज्यादा हुई हैं, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह, कल्याणी विवाह, सीएम निकाह योजना शामिल है। इन दो वर्षों के अंदर 29 हजार से अधिक सरकारी शादियों का खर्च सरकार ने उठाएं हैं। सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने विधानसभा में सोमवार सज्जन सिंह वर्मा के सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। मंत्री पटेल ने बताया कि वर्ष 2020-21 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 24 हजार आठ सौ से अधिक शादियां हुई हैं और इन कार्यक्रमों में 115.66 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
इसी तरह से मुख्यमंत्री निकाह योजना में 2974 निकाह हुए, जिसमें 14.84 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि कल्याणी विवाह योजना के अंतर्गत 737 विवाह कार्यक्रमों के लिए 14.74 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वहीं वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 204 हितग्राहियों के लिए 1.04 करोड़, सीएम कन्या निकाह योजना में 197 निकाह के लिए एक करोड़ रुपए तथा कल्याणी विवाह योजना पर 411 महिलाओं के विवाह के लिए 8.22 करोड़ रुपए सरकार ने खर्च किए हैं।