scriptWeather Report: कहर बरपाएगी गर्मी, लोग हो जाएंगे बेहाल, रहें सावधान | cyclonic storm sagar alert in several states, Weather forecast for mp | Patrika News

Weather Report: कहर बरपाएगी गर्मी, लोग हो जाएंगे बेहाल, रहें सावधान

locationभोपालPublished: May 18, 2018 02:21:18 pm

Submitted by:

Manish Gite

Weather Report: कहर बरपाएगी गर्मी, लोग हो जाएंगे बेहाल, रहें सावधान

nautapa 2018 from 25th may surya in vrish rashi rohini nakshatra

nautapa 2018 from 25th may surya in vrish rashi rohini nakshatra

 


भोपाल। मौसम विभाग की चेतावनी से देशभर में चिंता की लकीरें खिंच गई है। उसने गुरुवार को ही 22 राज्यों में आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया था। इसके बाद अब तटीय राज्यों में चक्रवाती तूफान सागर को लेकर चेतावनी जारी की है। यह दक्षिण की तफ से उत्तर की तरफ बढ़ रहा है। इस तूफान से मध्यप्रदेश में भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, मध्यप्रदेश में ज्यादातर जिलों का तापमान 42 और 44 डिग्री के आसपास झूल रहा है। कहीं-कहीं हवाओं का रुख भी तेज है। हालांकि कुछ इलाकों में धूलभरी आंधी चलने की खबर है, लेकिन ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है।

 

भारत की ओर बढ़ेगा ‘सागर’
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान सागर तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्ष्यदीप में इसका ज्यादा असर रहेगा। यह धीरे-धीरे भारत की ओर बढ़ रहा है। अदन की खाड़ी में उठा समुद्री चक्रवात सागर 12 घंटे में भारत की तरफ बढ़ जाएगा। इससे आने वाले तीन दिन काफी खतरनाक हो गए हैं।
मध्यप्रदेश में फिलहाल कैसा रहेगा असर
मध्यप्रदेश में हालांकि मौसम शुष्क बना हुआ है। मध्यप्रदेश और राजस्थान के ऊपर चक्रवाती प्रवाह बनने के कारण कई राज्यों में आंधी और तूफान का असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।
जम्मू-कश्मीर तक रहेगा असर
मौसम विभाग ने गुरुवार को जो चेतावनी जारी की थी उसमें 7 राज्यों में तीन दिनों तक आंधी-तूफान की संभावना जताई थी। इसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक खतरा रहेगा।
cyclonic storm sagar alert
भोपाल में तापमान 44 डिग्री
इधर, मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले ही सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 20 और 21 मई को तापमान 45 डिग्री के पार निकल जाएगा। जबकि बाकी दिन भोपाल का तापमान 44 और 45 के बीच बना रहेगा।
ग्वालियर में दो दिन बाद 46 पार हो जाएगा तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई को ग्वालियर का तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह तापमान आज से ही बढ़ना शुरू हो जाएगा। 21 और 22 मई को ग्वालियर और आसपास का तापमान 46 डिग्री को टच कर जाएगा। यहां अगले दो सप्ताह तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।
इंदौर में 44 पार हो जाएगा तापमान
शुक्रवार को इंदौर का तापमान 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक कल से यह तापमान और बढ़ जाएगा और पूरे सप्ताह 44 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
खजुराहो में 46 पार हो जाएगा पारा
इस सीजन में यह दौर सबसे अधिक गर्मा का दौर है। शुक्रवार को खजुराहो में पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। यह 19 तारीख से और बढ़ जाएगा। पूरे सप्ताह तापमान 46 पार हो सकता है।
खंडवा और खरगौन में राहत नहीं
मध्यप्रदेश में आमतौर पर सबसे अधिक गर्म रहने वाले खरगौन और खंडवा जिलो में तापमान फिलहाल 45 पर बना हुआ है। यह तापमान इस सप्ताह 46 पार हो जाने का अनुमान लगाया गया है। दोनों ही जगह इस सप्ताह भीषण गर्मी से लोग परेशान रहेंगे।
जबलपुर क्षेत्र में भी गर्मी
जबलपुर में शुक्रवार को 43 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। यह तापमान कल से बढ़ना शुरू हो जाएगा। इसके 44 पार निकल जाने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
रीवा में 43 डिग्री
रीवा संभाग के जिलों में भी इस सीजन की सबसे अधिक गर्मी महसूस की जा रही है। शुक्रवार को रीवा का तापमान 43 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां कल से तापमान बढ़ेगा जो 44 के पार हो जाएगा। पूरे ही सप्ताह यहां 44 पार तापमान बने रहने की आशंका है। जबकि सतना में पारा 45 पार पहुंच जाएगा। जिससे लोग बेहाल रहेंगे।
सागर में 45 डिग्री की गर्मी
इधर, बुंदेलखंड में भी गर्मी से लोग बेहाल है। यहां शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह 45 डिग्री के पार पारा पहुंच जाएगा। यहां अगले सप्ताह भी राहत नहीं मिलने वाली है।
उज्जैन में 44 पार हुआ पारा
उज्जैन में शुक्रवार को पारा 44 पार निकल गया। यहां भी अगले सप्ताह पारा 45 डिग्री के पार निकल जाएगा। लोगों को यहां भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
MP में सबसे ठंडा है पचमढ़ी
मध्यप्रदेश में आमतौर पर पचमढ़ी का तापमान पांच डिग्री कम माना जाता है। इस बार भी जब पूरे प्रदेश में तापमान 43 के पार निकल गया है ऐसे में पचमढ़ी कई लोगों को थोड़ी राहत दे रही है। यहां शुक्रवार को पारा 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके अलावा यह तापमान 38 के आसपास अगले सप्ताह भी बना रहेगा। यहां रातें भी ठंडी होने से पर्यटकों को बड़ी राहत मिल रही है। रात का तापमान 25 से 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो