scriptजानिये किन राशिवालों के लिए बेहद खास है गुरुवार का दिन! | dainik Rashifal of 24May2018 | Patrika News

जानिये किन राशिवालों के लिए बेहद खास है गुरुवार का दिन!

locationभोपालPublished: May 23, 2018 09:37:33 pm

किन राशिवालों के लिए बेहद खास है गुरुवार का दिन! जानिये…

today rashifal 24 may 2018

जानिये किन राशिवालों के लिए बेहद खास है गुरुवार का दिन!

भोपाल। गुरुवार यानि 24 मई 2018 को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से मातंग योग बनने के चलते संपत्ति और धन संबंधी कार्य भी किए जा सकते हैं। इसके अलावा इस दिन पूर्णा तिथि होने से किए गए कामों में सफलता मिलेगी।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार बड़े काम करने के लिए दिन ठीक कहा जा सकता है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने के चलते इस दिन मनोरंजन के काम किए जा सकते हैं। वहीं नेता या बड़े अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए भी ये नक्षत्र शुभ है।
ये है गुरुवार का पंचांग –
सूर्योदय : सुबह 5.30
सूर्योस्त : शाम 7.02
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : दशमी (10)

24 may panchang
नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी
योग : वज्र – (आनंदादी योग – मातंग)
करण : गरज
शक संवत 1940 नाम – ( विलम्बी )
विक्रम संवत : 2075 नाम – ( विरोधकृत् )
अमांत महीना : ज्येष्ठ (अधिक माह)
पूर्णिमांत (हिन्दू) महीना : ज्येष्ठ (अधिक माह)
सूर्य व चंद्र की स्थिति…
सूर्य : वृष राशि में
चंद्रमा : कन्या राशि में

जानिए किस राशि में है कौन सा ग्रह –
इनके अलावा मंगल – मकर राशि में, बुध – मेष राशि में, गुरु – तुला राशि में, शुक्र – मिथुन राशि में, शनि – धनु राशि में, राहु – कर्क राशि में और केतु – मकर राशि में स्थित है।
शुभ-अशुभ समय –
राहुकाल – दोपहर 01:25 से 02:50 तक ( अशुभ, इस समय कोई भी शुभ काम न करें )


अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:40 से दोपहर 12:10 बजे तक

जानिये अपनी राशि का हाल…
1. मेष: भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
2. वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

24 may 2018 rashifal
3. मिथुन: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
4. कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

5. सिंह: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। संबंधों में निकटता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
6. कन्या: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

7. तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
8. वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

9. धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। निजी संबंध मधुर होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
10. मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

11. कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
12. मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो