scriptएक रात में दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन!, जानिये उपाय | Darkness treatment of underarms just in one night | Patrika News

एक रात में दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन!, जानिये उपाय

locationभोपालPublished: Sep 28, 2018 04:33:56 pm

अंडरआर्म्स का रंग साफ हो तो आप बिना किसी संकोच के कॉन्फ़िडेंस (Confidance)…

UnderArms

एक रात में दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन!, जानिये उपाय

भोपाल। आजकल प्राय लोगों में अंडरआर्म्स का काला होने कि समस्या है जो कई बार शर्मिंदगी कि वजह बनता है। लोग ऐसे कई घरेलू उपचार कि सहायता से अंडरआर्म्स का कालापन दूर कर उन्हे गोरा बना सकते हैं।
अगर आप भी अंडरआर्म्स का कालापन की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे कुछ घरेलू और प्राकृतिक तरीके हैं जिनकी मदद से आप अंडरआर्म्स का कालापन दूर Darkness treatment of underarms just in one night कर सकते हैं। माना जाता है कि अंडरआर्म्स का काला होना आप में संकोच के ही कॉन्फ़िडेंस को भी कम करता है।
जानकारों का कहना है कि यदि आपके अंडरआर्म्स सफ़ेद हो जाएं तो आप भी अपने फैशनेबल टैंक टॉप (Tank top) को कभी साइड में नहीं रखेंगे। अगर आपके अंडरआर्म्स का रंग साफ हो तो आप बिना किसी संकोच के कॉन्फ़िडेंस (Confidance) ऐसे ड्रेस पहन सकतीं हैं जिनमें से बगल दिखाई देते हों।
अंडरआर्म्स के कालापन के संबंध में डॉक्टर राजकुमार कहते हैं कि इसे दूर करने के कुछ खास उपाय (underarms ka kalapan door karne ke upay)हैं, जो पूरी तरह प्राकृतिक हैं।

अंडरआर्म्स को ऐसे करें गोरा (Way to make dark armpit white)…
डॉ. राजकुमार कहते हैं कि आप कुछ ऐसे फल सब्जियां ले सकते हैं, जिनमें प्राकृतिक रूप से ब्लीच मौजूद होता है।
इसके अलावा ये स्वभाव में अम्लीय होतें हैं। अब आप इन प्रभावशाली नुस्खों से अपने डार्क अंडरआर्म्स को प्राकृतिक रूप से गोरा और साफ बना सकते हैं। ये नुस्खें रातभर में ही आपको अच्छे परिणाम देतें हैं।
आलू …
आलू एक बहुत ही सामान्य और हर घर में आसानी से मिल जाने वाली सब्जी है जो अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने कि एक बहुत ही प्रभावी चीज़ है।
ऐसे करें उपयोग: इसे प्रयोग में लाने के दो तरीके हैं, सबसे पहले तो आप एक आलू (potato) लेकर उसे स्लाइस में काट लीजिये। अब इस स्लाइस को जिस स्थान पर कालापन है, वहां हल्के हाथों से रगड़ते रहिए जिससे उसमे मौजूद आलू का रस त्वचा पर अच्छी तरह लग जाता है।
इसके अलावा आप आलू का रस निकाल कर भी इसी तरह उपयोग में ला सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद अंडरआर्म्स ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

नींबू …
नींबू भी आम तौर पर घरों में आसानी से मिल जाता है, वहीं बाजार में भी यह आसानी से उपलब्ध है।
ऐसे करें उपयोग: नींबू (Lemon) कि एक स्लाइस लें। अब इसे पतला काट कर अंडरआर्म्स के काले हिस्से में लगाए । हल्के हाथों से इसे घूमते हुये कुछ देर इस प्रक्रिया को दोहराएं। ऐसे फल जिनमे सिट्रस (citrus) होता है वो हमारे शरीर कि डेड स्किन (Deadskin) को निकाल कर त्वचा को गोरा और चमकदार बनाते हैं। इसे अपनी डार्क स्किन पर लगाये और कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे।

डार्कनेस हटाने के लिए नैचुरल पैक (Packs to remove dark patches)…
अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए घर मे उपलब्ध प्राकृतिक उपायों से बेहतर कुछ भी नहीं है। इसके लिए आप कुछ नैचुरल पैक का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं। ये थोड़ा गाढ़ा होता है जो लगाने में भी आसान होता है।
ऐसे बनाएं पैक: इस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन और 1 चम्मच दही कि ज़रूरत है। इन दोनों को मिलकर इसमें 1 चुटकी हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस कि मिलाकर इन सबको अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पैक को बगल के उस हिस्से में अच्छी तरह लगा लें जिस जगह पर कालापन हो, इसे लगभग 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें फिर सादे पानी से धो लें।
ऐसा आहार लें…
कई बार अंडरआर्म के कालेपन की मुख्य वजह पर्याप्त उचित आहार (Diet for underarm darkness) का ना लेना भी हो सकता है। आपको अपने भोजन में चीनी और स्टार्च की उच्च मात्रा को कम करने के लिए सख्ती बरतनी चाहिए। इसे कम करने से यह आपके अंडरआर्म्स में बनने वाली डार्क लेयर्स को कम करने में मदद करता है।
नारियल तेल…
अंडर आर्म के कालेपन से छुटकारा, नारियल का तेल अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने कि एक बहुत पुराना उपचार है। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने कि ज़रूरत नहीं। सिर्फ 1 चम्मच नारियल का तेल (coconut oil) अपनी हथेलियों मे लेकर उसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएँ। अब हाथों और उंगलियों कि मदद से हल्की मसाज करें।
अगर आप इसके तुरंत फायदे लेना चाहते हों तो रोज़ ये मसाज रात को सोने के पहले करें और रात भर रहने दें। इसके अलावा भी आप रोज नहाने के पहले इसे लगा सकतें हैं। रोज़ सिर्फ 5-10 मिनट कि मसाज नहाने के पहले लेना ही काफी होगी, याद रखें कि नारियल तेल को साफ करने के लिए आपको किसी सौम्य साबुन का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
दूध…
दूध(Milk) में मौजूद फैटी एसिड (fatty acid) और विटामिन्स (Vitamins) की मात्रा आपके अंडरआर्म के उन हिस्सों को प्रभावित कर गोरा और उज्जवल बनाती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो