scriptविवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सबसे अच्छा ससुराल मिला, पिता बोले- हमें तो बताया जहर खाया है | daughter inlaw praised inlaws by committed suicide father blame murder | Patrika News

विवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सबसे अच्छा ससुराल मिला, पिता बोले- हमें तो बताया जहर खाया है

locationभोपालPublished: Mar 21, 2022 07:32:01 pm

Submitted by:

Faiz

2 साल पहले कानपुर से शादी होकर भोपाल आई युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड। शव के पास मिले सुसाइड नोट में लिखा- मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला, मेरे पति हमेशा हंसते रहें, लेकिन घुट-घुट कर जीने से अच्छा है कि, मैं मर जाऊं। लड़की के परिवार ने लगाया हत्या का आरोप।

News

विवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- सबसे अच्छा ससुराल मिला, पिता बोले- हमें तो बताया जहर खाया है

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में एक विवाहित महिला द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। हालांकि, इसमें एक तरफ तो पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका की ओर से मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया है, साथ ही अपने ससुराल वालों की काफी तारीफ की है। वहीं, दूसरी तरफ युवकी के परिजन ससुराल पक्ष पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही, ये भी आरोप लगा रहे हैं कि, शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और पूरे पूरे दिन घर में बंद रखा जाता था।


बता दें कि, मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष की काफी तारीफ की गई है। वहीं, अपनी मौत का जिम्मेदार भी उसने खुद ही को ठहराया है। उसने लिखा, ‘मैंने बहुत गलतियां की हैं। मुझे दुनिया का सबसे अच्छा ससुराल मिला। मैं चाहती हूं कि पति हमेशा हंसते रहें, उनके चहरे पर हंसी जंचती है। आप सबको मेरी मौत से दुःख तो होगा, लेकिन घुट-घुट के जीने से अच्छा है कि, मैं मर जाऊं। हालांकि, मुझे मम्मी-पापा की बहुत याद आएगी।’

 

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के वक्त 4 साल की बच्ची के दिल में छूट गया था डिवाइस, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी किये निकाला


कानपुर से बिहाकर भोपाल आई थी युवती

बता दें कि, उत्तर प्रदेश के कानपुर से बिहाकर भोपाल आई 26 वर्षीय आरती उर्फ अनामिका कैथल ने बी.टेक. किया हुआ थ। उसकी शादी दिसंबर 2020 में भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले सतीश के साथ हुई थी। पति ऑर्डनेंस फैक्ट्री में काम करता है। रविवार शाम करीब सात बजे सतीश की मां ने आरती की मां को फोन कर बताया कि, उनकी बेटी ने जहर खा लिया है। इसपर आरती की मां ने तुरंत ही भोपाल में रहने वाले उनके रिश्तेदारों को बेटी के घर जाने को कहा। रिश्तेदार घर पहुंचे, तो ससुरालवालों ने उन्हें रेडक्रॉस अस्पताल आने को कहा। रेडक्रॉस पहुंचे तो आरती वहां भी नहीं मिली। रात करीब 10 बजे आरती के पिता रामदेव कैथल को फोन आया कि, उनकी बेटी को हमीदिया अस्पताल ले गए हैं। उन्होंने रिश्तेदारों को हमीदिया भेजा। वहां रिश्तेदारों को पता चला कि, उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


मायके वालों का आरोप

अनामिका की मौत का कारण जानकर मायके वाले भी हक्का बक्का रह गए। क्योंकि, उनकी मां को तो बताया गया था कि, उनकी बेटी ने जहर खाया है, लेकिन मौत काकारण फांसी लगाकर जान देना बताया जा रहा है। लड़की के घर वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी की जान ली है। वो दहेज में 10 लाख और कार की डिमांड करते हुए बेटी को प्रताड़ित करते थे। शव को लेकर भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।


पिता ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप

मृतका के पिता भी बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि, ससुराल पक्ष के लोग बेटी की मौत पर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। कभी कहते हैं जहर खाया है तो कभी फांसी लगाकर जान देने की कहानी बता रहे हैं। उनका कहना है कि, बेटी ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि, वो दिनभर अपने कमरे में अकेली रहती है। उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे।


बेटी मास-मछली नहीं बनाती थी तो बाहर खाना खाता था पति

अनामिका के पिता ने ये भी आरोप लगाया कि, ससुराल के लोग मास मछली न बनाने पर बेटी को ताने मारते थे। सतीश भी ज्यादातर घर के बाहर ही रहता था और रात-रात भर घर नहीं लौटता था। जब बेटी इसका कारण पूछती थी तो सतीश कहता था कि, तुम मांस-मछली बनाकर नहीं खिलाती, इसलिए बाहर खाने जाता हूं।

 

ओबीसी के चयनित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x898hm5
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो