script

स्कूल में मिली जली लाश, सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

locationभोपालPublished: Dec 10, 2019 11:09:39 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

अज्ञात शव की जांच में जुटी पुलिस

6e78f121-1344-4dcb-a488-c0455cdb2f06.jpg

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र पंचशील नगर में स्थित सरदार पटेल स्कूल में एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीटी नगर थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना स्थल का मुआयना करने में जुटी है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात शव को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

सरकारी स्कूल में‌ मिली लाश

घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह सरदार पटेल स्कूल खुलने के बाद मिली। जली हुई लाश दिखते ही टीटी नगर पुलिस थाने को जानकारी दी गई। पुलिस आसपास के लोगों से घटना संबंधित पुछताछ करने में जुटी है। अज्ञात शव को लेकर अब तक कोई पहचान नहीं हो पाई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर सुराग जुटाने में जुटे हैं।

 

0fc6b8c1-73d5-4300-bd3f-f90771bffcfd.jpg

बढती जा रही आपराधिक घटनाएं

राजधानी भोपाल में घटना का यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी नेहरू नगर, अवधपुरी और कोहेफिजा थाना क्षेत्र में वारदात की कई घटनाएं सामने आई। जिसमें अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच करने का आश्वसन देते रही है। पिछले माह में कोलार में भी क्राइम के कई मामले सामने आये। पुलिस आपराधिक मामले को रोकने के लिए अभियान चलकर हर संभव प्रयास करने का दावा करती है, इसके बावजूद घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

मुखबिर से भी नहीं मिलता कोई सुराग

टीटी नगर थाना इलाके के ही अलग-अलग क्षेत्रों में करीब नौ अन्य चोरियां करने के मामले में पुलिस को करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिले हैं। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सहायता से सूचना जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शहर में चोरी, हत्या, दुष्कर्म मामले की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं।
d0e1d1be-47c6-47a5-a4f7-4612432aee1d.jpg

ट्रेंडिंग वीडियो