भोपालPublished: Jul 06, 2023 03:38:16 pm
Manish Gite
dearness allowance july 2023- केंद्र सरकार जुलाई के बाद कभी भी बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता...। मध्यप्रदेश में भी मिलेगा केंद्र के समान भत्ता...।
dearness allowance july 2023. मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों को काफी लंबे समय बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (42 प्रतिशत) मिलने लगा है। हालांकि एमपी वालों की यह खुशी थोड़े दिन ही रहेगी, क्योंकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर 42 से बढ़ाकर 46 फीसदी करने वाली है। यह महंगाई भत्ता रक्षाबंधन से लेकर दीपावली के बीच कभी भी बढ़ाया जा सकता है।