खेलते-खेलते गर्म पानी के पतीले में गिरा मासूम, रौंगटे खड़े कर देगा यह दर्दनाक हादसा
पुलिस के मुताबिक एस-322 नेहरू नगर में निवासी रबीना पति स्व.़ सोनू विश्वकर्मा रहती है। उसको एक ढाई साल का बेटा विभांस था। मंगलवार की देर शाम रबीना ने पानी गर्म किया और पतेली को उतारकर जमीन पर रख दिया।

भोपाल. करीब ढ़ाई बरस पहले बीमारी के चलते पति की मौत हो गई। भगवान ने पति की मौत के बाद एक बेटा देकर जिंदगी की कमी पूरी की। किसी तरह मजदूरी कर उस इकलौते बेटे के सहारे ही जीवन काट रही थी। लेकिन भगवान ने उसे भी छीन लिया। अब वह किसके सहारे अपना जीवन व्यतीत करेगी। यह दर्द भरे अल्फाज उस मां के हैं, जिसके ढाई साल के इकलौते बेटे की गर्म पानी में गिरने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां अंदर कमरे में बैठी फफक-फफक कर रोती रही। यह घटना बुधवार सुबह कमला नगर थाना इलाके की है।
पुलिस के मुताबिक एस-322 नेहरू नगर में निवासी रबीना पति स्व.़ सोनू विश्वकर्मा रहती है। उसको एक ढाई साल का बेटा विभांस था। मंगलवार की देर शाम रबीना ने पानी गर्म किया और पतेली को उतारकर जमीन पर रख दिया। इस दौरान बाहर खेल रहा विभांश (ढाई साल) दौड़कर घर के अंदर आया और मां के कंधे पर हाथ रखकर खेलने लगा। तभी विभांस का पैर फिसल गया और वह पतेली पर गिर गया।
पतेली पर गिरते ही पतेली में भरा गर्म पानी उसके चेहरे और सिर पर गिर गया। गर्म पानी गिरने से वह बुरी तरह झुलस गया। मां अपने लाड़ले बेटे को इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल लेकर दौड़ी। अस्पताल में रात भर मासूम विभांस का इलाज चला, लेकिन सुबह होते ही उसकी सांसे थम गई। हॉस्पिटल की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अब पाइए अपने शहर ( Bhopal News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज