भोपालPublished: Oct 14, 2023 05:04:04 pm
Shailendra Sharma
कैदी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में कराया गया था भर्ती, पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार...
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से हत्या का मुजरिम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया है। हत्या के मुजरिम को तबीयत बिगड़ने पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान कैदी रजत सैनी हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। मुजरिम के भागने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ड्यूटी पर तैनात दोनों प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया गया है और पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी हुई है।