scriptधनतेरस पर बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई भारी गिरावट | decrease petrol diesel rate in dhanteras | Patrika News

धनतेरस पर बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई भारी गिरावट

locationभोपालPublished: Nov 05, 2018 02:41:15 pm

Submitted by:

Faiz

धनतेरस पर बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई भारी गिरावट

petrol diesel rate today

धनतेरस पर बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीज़ल के दामों में आई भारी गिरावट

भोपालः देश में त्यौहारी सीज़न की धूम है और इस खुशी को दुगना कर दिया है पेट्रोल-डीड़ल के रोज़ाना गिरते दामों ने देश और मध्य प्रदेश के आम लोगों को त्यौहरी सीजन में राहत मिली है। दरअसल, कच्चे तेल के दामों में आई कमी के चलते अब पेट्रोल और डीजल के दाम घटने लगे हैं। यह सिलसिला आज सोमवार को भी जारी रहा। एक तरफ पिछले दो महीनों तक रोज़ाना बढ़े दामों ने लोगों की जेब की हालत खस्ता कर दी थी। वहीं, अब इन गिरते दामों ने थोड़ी ही सही पर आम लोगों को राहत ज़रूर दी है। मध्य प्रेदेश में पेट्रोल को दामों में पिछले 15 दिनों में लगभग 04 रुपये की कमी आई है। जिसके बाद आज सोमवार को मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम लुढ़क कर 81.71 पैसे हो गए हैं, जो एक दिन पहले 81.94 पैसे थे। वहीं, डीज़ल के रेट में आई 20 पैसे की गिरावट के बाद सोमवार को डीज़ल के रेट 74.56 पैसे पर खुला जो एक दिन पहले 74.74 पैसे था।

पेट्रोल डीज़ल के रेट में आई गिरावट की वजह कच्चे तेल के दामों में कमी को बताया जा रहा है। क्योंकि,डॉलर के मुकाबले रुपये ने कुछ मज़बूती पकड़ी है। दो दिन पहले तक रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमत घटकर 73.00 पैसे हो गई है। जिसके कारण इन दामों में गिरावट आई है।

यहां आ पहुंचे हैं दाम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी पिछले दो दिनों में पेट्रोल के दामों में कमी दर्ज की गई है। सोमवार को यहां पेट्रोल के दाम 81.94 रुपये प्रति लीटर दर्ज किये गए हैं, जो दो दिन पहले यानी शनिवार के मुकाबले 52 पैसे कम हुए। वहीं,एक्स्ट्रा प्रीमियम 84.49 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा, डीज़ल के दामों की बात की जाए तो, राजधानी भोपाल में डीज़ल के दामों में भी इन दिनों में कमी दर्ज हुई है। सोमवार को भी यहां डीजल के दाम 74.56 पैसे दर्ज किए गए हैं, जो गुज़रे शनिवार के मुकाबले 42 पैसे कम हुए।

एमपी के मुख्य शहरों में आज के दाम

-इंदौरः पेट्रोल-81.78/ डीज़ल-74.64 दाम हैं।
-उज्जैनः पेट्रोल-81.30/ डीज़ल-74.72 दाम हैं।
-जबलपुरः पेट्रोल-81.85/ डीज़ल- 74.70 दाम हैं।
-ग्वालियरः पेट्रोल-81.53/ डीज़ल-74.39 दाम हैं।
-सागरः पेट्रोल-81.63/ डीज़ल-74.33 दाम हैं।
-भोपालः पेट्रोल-81.94/ डीज़ल-74.76 दाम हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो