scriptलॉक डाउन में ढील मिलते ही शुरू हुआ देह व्यापार | deh vyapar news : 5 girls and 2 men arrested | Patrika News

लॉक डाउन में ढील मिलते ही शुरू हुआ देह व्यापार

locationभोपालPublished: Jun 03, 2020 12:19:28 pm

Submitted by:

Amit Mishra

पिपलानी के छत्रसाल नगर में चल रहा था देह व्यापार

लॉक डाउन में ढील मिलते ही शुरू हुआ देह व्यापार

लॉक डाउन में ढील मिलते ही शुरू हुआ देह व्यापार

भोपाल। लॉक डाउन में ढील मिलते ही एक बार फिर शहर में देह व्यापार का गंदा धंधा शुरू हो गया। देह व्यापार की जानकारी पिपलानी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर 5 युवतियां और 2 पुरुष को गिरफ्तार किया गया। पिपलानी पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पिपलानी के छत्रसाल नगर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि देह व्यापार की जानकारी मिली टीम बनाकर मौके पर पहुंचे और देह व्यापार करने वाले 5 युवतियां और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। एक युवक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। हांलाकि अभी पुलिस के किसी अधिकारी का बयान नहीें आया है, लेकिन जल्द ही पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी देगी।

पुलिस कर रही पूछताछ
पिपलानी के छत्रसाल नगर में देह व्यापार के धंधे में गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए लोगों से और भी खुलासे हो सकते है। पुलिस का कहना है कि हम गिरफ्तार हुए लोगों से पूछताछ कर रहे है साथ ही मौके से फरार हुए युवक की जानकारी जुटा रहे है जल्द ही फरार हुए युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो