scriptदिल्ली चुनाव की हार: उमा ने कसा पीएम मोदी पर तंज | delhi election- uma bharti comment on modi | Patrika News

दिल्ली चुनाव की हार: उमा ने कसा पीएम मोदी पर तंज

locationभोपालPublished: Feb 11, 2020 11:12:04 pm

Submitted by:

Alok pandya

-चुनाव परिणाम बता रहे भाजपा में मोदी के समकक्ष कोई नेता नहीं- उमा

uma bharti

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।,पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।,पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

भोपाल। दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। उमा भारती ने ट्वीट में कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का संदेश- लगभग डेढ़ वर्ष में हुए विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, फिर उसके बाद हुआ लोकसभा का चुनाव और फिर अभी हाल ही में हुए राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम साफ बता रहे हैं कि भाजपा में, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समकक्ष कोई नेता नहीं है। पूरे देश की जनता मोदी को तथा मोदी पूरे देश की जनता को आत्मसात कर चुके हैं। उमा ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है- छत्रपति मोदी जिंदाबाद।
पिछले कुछ दिनों से राजनीति के हाशिए पर चल रही उमा भारती के इस ट्वीट से साफ झलक रहा है कि उन्होंने भाजपा में सेकंड लीडरशिप खत्म होने को मुद्दा उठाया है। लोकसभा में जीत और राज्यों में हार के साथ यह लिखना कि मोदी पूरे देश की जनता को आत्मसात कर चुके हैं कई सवाल उठाता है। हालांकि उमा ने इस मामले में मीडिया में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।


कुसुम ने उठाया बाहरी प्रदेश अध्यक्ष का मामला-
मध्यप्रदेश की वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने दिल्ली में मिली हार का ठीकरा वहां के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी पर फोड़ा है। महदेले ने ट्वीट करके कहा कि कोई दिल्लीवासी क्या दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने की योग्यता नहीं रखता। दिल्ली का कार्यकर्ता अगर वहां का प्रदेश अध्यक्ष होता तो आज दिल्ली भाजपा के पास होती। महदेले ने सवाल उठाया कि दिल्ली के लोगों को एक भी राष्ट्रीय मुद्दा पसंद क्यों नहीं आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो