दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जहां विकास के नए रास्ते खोलेगा वहीं इससे प्रदेश के प्रमुख व्यवसायिक शहर दिल्ली और मुंबई के साथ ही गुजरात (Gujarat) और राजस्थान (Rajasthan) से भी सीधे कनेक्ट हो जाएंगे। मध्यप्रदेश में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 244 किमी है। एक्सप्रेस की प्रदेश में झाबुआ जिले में 50.5 किमी, रतलाम जिले में 91.1 किमी और मंदसौर जिले में 102.8 किमी लंबाई होगी। यहां 7 टोल बूथ बनाए जा रहे हैं।
एक्सप्रेस-वे से मुंबई से दिल्ली के सफर में लगने वाले 24 घंटे का समय आधा होकर सिर्फ 12 घंटे - एक्सप्रेस-वे रतलाम में तो करीब 70 किमी बनकर तैयार हो चुका है। यहां करीब डेढ़ महीने तक टेस्ट ड्राइव चलेगा और उसके बाद टोल दरों का निर्धारण व वसूली शुरु कर दी जाएगी। एक्सप्रेस-वे से जहां मुंबई से दिल्ली के सफर में लगने वाले 24 घंटे का समय आधा होकर सिर्फ 12 घंटे रह जाएगा। रतलाम से तो महज करीब 7 घंटों में मुंबई या दिल्ली पहुंचा जा सकेगा। यहां जावरा के पास भूतेडा में एक्सप्रेस-वे का एंट्री पाइंट दिया गया है। अन्य दोनों जिलों में भी काम की स्पीड बढ़ाई गई है। मंदसौर और झाबुआ जिलों में बचे हुए पुल-पुलियाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
एक नजर में एक्सप्रेस-वे
कुल लंबाई 1380 किलोमीटर
कुल लागत 1 लाख करोड़ रुपए
मप्र में हिस्सा 244 किमी
मप्र में काम पूरा होगा नवंबर 2020 तक