scriptlok sabha election 2019 : कांग्रेस के बाद अब बीजेपी में भी उठी कठिन सीट से चुनाव लड़ने की मांग, सांधना सिंह को लड़ना चाहिए इस सीट से चुनाव | Demand for contesting from a tough seat in BJP also | Patrika News

lok sabha election 2019 : कांग्रेस के बाद अब बीजेपी में भी उठी कठिन सीट से चुनाव लड़ने की मांग, सांधना सिंह को लड़ना चाहिए इस सीट से चुनाव

locationभोपालPublished: Mar 19, 2019 12:19:14 pm

Submitted by:

Amit Mishra

घर में ही हुआ शिवराज और पत्नी साधना का विरोध…

news

करवाचौथ व्रत का खास आयोजन शनिवार को सीएम हाउस में हुआ। यहां पिछले कई वर्षों से मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह इस व्रत पर खास आयोजन करते हैं।

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान के रिश्तेदार और पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रवीश चौहान ने साधना सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रवीश सिंह चौहान ने कहा कि अगर साधना सिंह चुनाव लड़ेंगी तो मैं उनके खिलाफ चुनाव लडूंगा। रवीश चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बुधनी से विदिशा से साधना सिंह चौहान दावेदारी कर रहें है तो आम कार्यकर्ता कहां जाए।


विदिशा से मांगा लोकसभा का टिकट कहा…

रवीश चौहान ने विदिशा से लोकसभा का टिकट मांगा है। रवीश चौहान ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के अलावा कोई भी चुनाव लड़े उसका क्षेत्र में विरोध होगा। अगर साधना सिंह जिताऊ उम्मीदवार तो प्रदेश की किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़े। साधना सिंह को टफ सीट से लड़ना चाहिए। आसान सीट से तो कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
साधना सिंह को गुना या छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ना चाहिए।

लगेगा वंशवाद का आरोप…
रवीश चौहान ने कहा कि साधना सिंह चुनाव लड़ेंगी तो शिवराज सिंह चौहान पर वंशवाद का आरोप लगेगा। साधना सिंह को खुद आगे आकर दावेदारी से इंकार करना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो