script

हमीदिया के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में रहवासी

locationभोपालPublished: Aug 28, 2018 02:05:24 pm

 हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग के साथ इसके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जो जगह तय की गई उसे लेकर घमासान मच गया है।

news

hamidiya hospital, felicities in hamidiya hospital bhopal, x-ray report in 20 minutes in hamidiya, latest hindi news bhopal, bhopal hindi news

हमीदिया के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के विरोध में रहवासी, बताया खेल मैदान, लौटाई जेसीबी भोपाल हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग के साथ इसके सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जो जगह तय की गई उसे लेकर घमासान मच गया है। जिस जगह पर ये प्लांट बनाने की बात की जा रही है उसे खेल मैदान बताया जा रहा है। इसके आधार पर रहवासियों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। मामले में जिला प्रशासन और नगर निगम को भी शिकायत की गई है।

पुराना शहर स्थित फायर बिग्रेड स्ट्रीट फतेहगढ़ के पास हमीदिया अस्पताल का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है। सोमवार को इसके निर्माण की शुरूआत करने जब जेसीबी मशीन सहित अमला पहुंचा तो उसे रहवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां की मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष अहसान अली ने बताया कि यह वहीदिया स्कूल का खेल मैदान है। जो 1930 में शुरू हुआ था। इसके आसपास करीब दस हजार की आबादी है। ऐसे में आबादी के बीच सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लोगों के लिए परेशानी खड़ी करेगा।

एडीएम संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि स्थानीय कुछ लोगों ने इसे लेकर शिकायत की है। मैदान विकसित करने हो चुकी सिफारिश रहवासियों ने बताया कि यह इलाके का इकलौता मैदान हैं। बच्चों को खेलने के लिए इसके अलावा कोई दूसरी आसपास जगह ही नहीं है। इन्होंने बताया कि शिक्षा राज्यमंत्री ने भी इसे विकसित करने के लिए प्रशासन को लिखा था। बावजूद इसके मैदान को खत्म कर यहां प्लांट लगाया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो