scriptराजधानी में डेंगू से पहली मौत, 250 पहुंचा पीडि़तों का आंकड़ा | Dengue death in capital | Patrika News

राजधानी में डेंगू से पहली मौत, 250 पहुंचा पीडि़तों का आंकड़ा

locationभोपालPublished: Oct 23, 2018 12:55:37 am

Submitted by:

Ram kailash napit

डेंगू का कहर: शनिवार को 100 से ज्यादा सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे, सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 मिले पॉजिटिव

news

dengue

भोपाल. राजधानी में डेंगू लगातार पैर पसारता जा रहा है। डेंगू से सोमवार को एक मरीज की मौत हो गई। यह इस सीजन में डेंगू से पहली मौत है। इसके साथ ही डेंगू के 14 नए मरीज भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद निवासी यमान अली (26) पिछले कई दिनों से एलबीएस अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया था। यमान की प्लेटलेट्स लगातार कम हो रही थीं। इसके चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई। डेंगू से शहर में यह पहली मौत है। जबकि 250 से ज्यादा लोग इससे पीडि़त हो चुके हैं।
शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई है। इस सीजन पहली बार एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इन्हें जोड़कर अब तक भोपाल में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज मिल चुके हैं। अक्टूबर माह में डेंगू के मरीज ज्यादा सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सौ से ज्यादा सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि अन्य नमूने निगेटिव आए हैं।

नया शहर सबसे ज्यादा प्रभावित
अभी तक पाए गए डेंगू मरीजों में से 70 फीसदी नए शहर के निवासी हैं। लगभग 175 मरीज नए शहर में ही मिले हैं। इनका विभिन्न निजी और शासकीय अस्पतालों में इलाज किया गया और इनमें से अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं। अभी लगभग 12 से अधिक लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं वहां पर जिला मलेरिया कार्यालय ने लार्वा सर्वे और छिड़काव आदि का काम शुरू कर दिया है। हालांकि यह प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए कोई कारगर उपाय स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की ओर से नहीं किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो