scriptइस फल से एक घंटे में बनता है 1 लीटर खून, डेंगू का है रामबाण इलाज | dengue symptoms and treatment in ayurveda | Patrika News

इस फल से एक घंटे में बनता है 1 लीटर खून, डेंगू का है रामबाण इलाज

locationभोपालPublished: Oct 09, 2018 04:46:07 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

इस फल से एक घंटे में बनता है 1 लीटर खून, डेंगू का है रामबाण इलाज

dengue

dengue

भोपाल। बीते दिनों से मध्य प्रदेश में डेंगू से कई मौते हुई है। कई दिनों से जबलपुर में डेंगू से हुई मौत के बाद प्रशासन जाग गया है। शहर में डेंगू, चिकनगुनिया से एक महिला सहित की अब तक चार संदिग्ध मौत को लेकर लापरवाही के आरोपों से घिरने के बाद मंगलवार को ज्वाइंट टीम एक्शन में आई। मलेरिया विभाग के कर्मियों के साथ नगर निगम, आइसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भी मैदान में उतरे। जिसके बाद दूसरे घर में मच्छर के लार्वा मिले। मौके पर ही लार्वा का विनिष्टीकरण किया गया। आपको बता दें कि मादा एडीज मच्छर के काटने से डेंगू होता है। इस रोग में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने हो जाते हैं। शहर की डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि इस जानलेवा बीमारी से बचने के लिए कीवी बहुत मददगार होता है। डेंगू को भगाने के साथ ही यह शरीर को कई अन्य बीमारियों से बचाता है।

dengue

इसलिए कीवी है मददगार

डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि कीवी में कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी व अन्य तत्व डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने में मदद करते है। डेंगू में मरीज के शरीर से ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। इन ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को सही करने के लिए कीवी बहुत मददगार साबित होता है। यह मरीज को जल्दी रिकवर भी कर देता है।

dengue

इन बीमारियों से भी बचाता है कीवी

आपको बता दें कि कीवी में फाइबर भरपूर होता है जो दिल को स्वस्थ रखकर गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। इसके सेवन से लिवर, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक का खतरा टला रहता है। यह शरीर में ब्लड क्लॉटिंग यानि नस में खून को जमने से रोकते हैं। जिससे कई प्रॉबल्म कम होती है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है।

कीवी में ल्यूटिन पाया जाता है, जो हमारी त्वचा और टिशूज को स्वस्थ रखता है। कीवी के सेवन से आंखों की कई बीमारियां दूर रहती है। आंखों की ज्यादातर समस्याएं ऐसी हैं जो इन्हीं ल्यूटिन के नष्ट हो जाने के कारण पैदा होती हैं। इसके अलावा कीवी में भरपूर विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी सही रहती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो