क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा ये गिरोह 5 सौ के नोट छापता था। पुलिस ने दो आरोपियों से 500-500 के 737 नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों ने बैंक की कैस डिपोजिट मशीन में नकली नोट जमा करके चलाने का नया तरीका निकाला था।
यह भी पढ़ें: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट स्थगित, दो अभ्यर्थी की मौत के बाद फैसला
ठगों की यह तरकीब भी काम नहीं आई और पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पांच सौ रुपए के नोट को चलाने किराना दुकान से सामान भी खरीदते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने आईडीबीआई बैंक की टीटी नगर बीएनए (Bunch Note Accept) मशीन में 500-500 रुपए के नकली नोट जमा किए थे।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के संबंध अफ्रीकन मूल के स्माइल और पाल से बताए जा रहे हैं। ये दोनों बैंगलोर से नकली नोट लाते थे। फिलहाल साइमन और पाल दोनों पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने की गिरफ्त में संजय राजपूत सागर का रहने वाला है, अयोध्या नगर बायपास रोड भोपाल में रहता है और पवनीशकांत द्विवेदी उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है।