scriptइस शहर से नहीं गुजरेंगी 72 ट्रेनें, परेशानी से बचने के लिए देखें सूची | dera chief ram rahim verdict latest news list of cancelled and diverted trains | Patrika News

इस शहर से नहीं गुजरेंगी 72 ट्रेनें, परेशानी से बचने के लिए देखें सूची

locationभोपालPublished: Aug 25, 2017 12:43:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश के भोपाल से पंजाब और हरियाणा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से पंजाब और हरियाणा जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को भोपाल से शाम को रवाना होने वाली मालवा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। इससे बैरागढ़, भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, दतिया, ग्वालियर के सैकड़ों यात्रियों को अपना वैष्णोदेवी यात्रा का कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। गौरतलब है कि इस ट्रेन से ज्यादातर यात्री जम्मू कश्मीर के कटरा तक जाते हैं।
72 ट्रेनें नहीं जाएंगी पंजाब-हरियाणा
रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब और हरियाणा जाने वाली 72 ट्रेनें रद्द कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश के भोपाल से गुजरने वाली मालवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को दोपहर में ढाई बजे बड़ा फैसला आ सकता है। इस सिलसिले में लाखों की संख्या में बाबा राम रहीम के समर्थक जुटना शुरू हो गए हैं। वहां के प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया है। पूरे ही प्रदेश में धारा 144 लगाई गई है। इसके बावजूद गुरुवार रात तक ही करीब 8 लाख लोग पंजाब और हरियाणा में किसी उग्र प्रदर्शन के मूड में उतावले नजर आ रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा समेत कई प्रदेशों में अलर्ट जारी किया है।
मध्यप्रदेश में भी अलर्ट
बाबा राम रहीम को दुष्कर्म मामले में सजा भी हो सकती है। इसे देखते हुए उनके समर्थक जाट आंदोलन की तरह ही प्रदर्शन कर सकते हैं। इस आशंका में मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में कलेक्टर और एसपी को अपने क्षेत्रों के आश्रमों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आश्रम
भोपाल से 70 किलोमीटर दूर स्थित बुदनी में बाबा राम रहीम का बड़ा आश्रम है। प्रशासन इस आश्रम में आने-जाने वालों पर लगातार नजर रख रहा है। इसके अलावा भोपाल या पंजाब की तरफ जाने वालों पर भी नजर रख रहा है।
मध्यप्रदेश से भी अनुयाई पहुंचे चंडीगढ़
बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर बाबा राम रहीम के अनुयायी है। उनके फैसले की संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में उनके अनुयायी चंडीगढ़ की तरफ कूच कर गए हैं।
हाईवे से डेढ़ किमी जंगल में है आश्रम
बाबा राम रहीम का बुदनी स्थित आश्रम नेशनल हाईवे 69 से करीब डेढ़ किलोमीटर जंगल में है। इस आश्रम में आने जाने की अनुमति हर किसी को नहीं है। इसके लिए कड़े नियम भी है। यह आश्रम सीहोर जिले में की बुदनी तहसील में है। प्रदेश में सीहोर सहित कुछ स्थानों पर राम-रहीम के आश्रम हैं, जिन पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर ने बताया कि प्रदेश में बहुत कम संख्या में उनके अनुयायी हैं। सभी पुलिस अधीक्षकों को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। शुक्रवार को आने वाले फैसले को देखते हुए सामान्य अलर्ट घोषित किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो