scriptदेसी तुअर में तेजी, अफ्रीका से किया आयात, जानिए कब कम होंगे दालों के दाम | desi tur boom in MP | Patrika News

देसी तुअर में तेजी, अफ्रीका से किया आयात, जानिए कब कम होंगे दालों के दाम

locationभोपालPublished: Apr 15, 2022 03:08:21 pm

Submitted by:

deepak deewan

अफ्रीका की तुअर की मांग
 
 

tur_dal.png

भोपाल। इस बार देसी तुअर के दामों में काफी तेजी देखी जा रही है. इस कारण देसी तुअर के साथ ही तुअर दाल में भी उपभोक्ता की रुचि कुछ कम दिख रही है। देसी दाल की अपेक्षा बाजार में अफ्रीकी तुअर की खासी डिमांड है और इसकी मांग धीरे-धीरे ज्यादा जोर पकड़ते जा रही है। अफ्रीकी तुअर के दाम कम होने से इसकी दाल भी सस्ती आ रही है। प्रदेश की दालों की सबसे प्रमुख मंडी इंदौर में इन दिनों अफ्रीकी तुअर की जबर्दस्त डिमांड है।

भोपाल के थोक विक्रेताओं के अनुसार अफ्रीका की तुअर का मुंबई बंदरगाह पर खासा स्टाक है। यहां लगभग 55,000 टन तुअर का स्टाक अनुमानित है। अफ्रीका की तुअर में रोज करीब और 2000 टन का कारोबार हो रहा है। इधर मध्यप्रदेश के साथ ही पडौस राज्य महाराष्ट्र की मंडियों में देसी तुअर की काफी अच्छी आवक हो रही है।

इस सप्ताह के दौरान मंडियों में तुअर की आवक में बढ़त बनी रही. उम्मीद के विपरीत हुई इस बढ़त से दालों में आंशिक मंदी आई है हालांकि अभी तुअर दाल के रेट कम होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में तुअर के भाव 8200 से 9800 प्रति क्विंटल बने हुए हैं और इसमें अधिक गिरावट की आशंका नहीं है।

व्यापारियों के अनुसार अप्रैल में अमूमन तुअर दाल में उठाव कम ही रहता है। मई-जून से तुअर की मांग में सुधार होता है। यही वजह है कि तुअर की सप्लाई व डिमांड को देखते हुए मई-जून तक भाव में सुधार की उम्मीद है। हालांकि दालों पर खासकर तुअर की दाल पर सरकार की गहरी नजर बनी है. इसके दामों में सरकार बड़ी तेजी नहीं आने देगी। कुल मिलाकर बारिश के पूर्व तुअर दाल लेनेवाले उपभोक्ताओं के लिए यह साल कुछ राहत भरा हो सकता है।

प्रमुख मंडियों में दालों के औसत दाम –
तुअर दाल 8200-8300
तुअर दाल मीडियम 8400-8500
तुअर दाल बेस्ट 8600-8800
नई तुअर दाल 9100-9800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो