भोपाल

महाशिवरात्रि : मंदिर परिसर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, भोले भक्त बने भागीदार

स्वच्छता का संकल्प: पत्रिका स्वर्णिम भारत महाअभियान के साथ स्वच्छता में भागीदार बनेंगे भोले के भक्त

भोपालFeb 21, 2020 / 10:33 am

दीपेश तिवारी

महाशिवरात्रि : मंदिर परिसर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, भोले भक्त बनेंगे भागीदार

भोपाल। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों में स्वच्छता का संकल्प साकार करते दिखने लगे हैं। शिवभक्त मंदिर परिसर के साथ आस-पास के क्षेत्र को गंदगी और प्लास्टिक से मुक्त करने का भक्तों ने बीड़ा उठाने के साथ ही भक्तों ने स्वच्छता की शपथ लेनी शुरु कर दी है। पत्रिका समूह के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत सभी प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष आयोजन कराए जा रहे हैं।।
वहीं मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यकर्ता पूरे दिन इस मुहिम को सार्थक बनाने में जुटे रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को सबने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे घर से प्लास्टिक के बजाय अन्य पात्रों में पूजन सामग्री लेकर आएं। प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करें।
यदि मजबूरी में लाना भी पड़े तो उसे कचरा पात्र में फेंके और अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। संत-महंत, व्यापारी और श्रद्धालु सभी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

आइए, हम सभी स्वच्छता के लिए करें पहल, ताकि स्वच्छ हो सके हमारा शहर…
प्रकृति के देवता भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे। इस दौरान शहर के कई मंदिरों में पत्रिका के ‘स्वर्णिम भारत अभियानÓ के तहत भोले के भक्त स्वच्छता का संकल्प लेंगे और शहर को स्वच्छ रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेंगे।
कई मंदिर समितियां इसमें भागीदारी निभाने जा रही है। इसमें पिपलेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर नेहरू नगर, मनकामेश्वरी मंदिर, नेवरी स्थित चित्रगुप्तधाम, पिपलेश्वर महादेव मंदिर पुल पातरा, दुर्गाधाम मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा आदि मंदिरों में स्वच्छता के लिए भोले के भक्त संकल्प लेंगे।
आप भी बने भागीदार
: मंदिर में सामग्री के लिए पॉलीथिन का उपयोग न करें
: मंदिर की साफ सफाई व्यवस्था में भागीदारी निभाएं
: अगर कोई गंदगी करता हुए दिखे तो उसे रोकें
: कचरा डस्टबिन में ही डालें.
वहीं महाशिवरात्रि के दिन यानि आज शुक्रवार को मंदिरों में भक्तों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली जा रही है।

भोजपुर: प्लास्टिक से मुक्त रहेगा भंडारा
ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से भोजपुर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंडल के रिंकू भटेजा ने बताया कि भंडारा पूरी तरह सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रहेगा। हम पेपर की प्लेट और दोने का उपयोग करेंगे, इसके साथ ही चार स्थानों पर बड़े-बड़े डस्टबिन रखवाए जा रहे हैं। गाडिय़ों के कचरा डंप कराएंगे।
सेज फाउंडेशन बांटेगा डेढ़ लाख थैलियां
पत्रिका स्वर्णिम भारत अभियान में भूमिका निभाते हुए सेज फाउंडेशन की ओर से महाशिवरात्रि पर स्वच्छता का संदेश देते हुए डेढ़ लाख ईको फ्रेेंडली थैलियां लोगों को वितरित की जाएगी। शहर के मंदिरों के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी थैलियों का वितरण किया जाएगा।
महाशिवरात्रि : मंदिर परिसर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, भोले भक्त बनेंगे भागीदार
गुफा मंदिर: श्रद्धालु लेंगे शपथ
शहर के गुफा मंदिर लालघाटी में महाशिवरात्रि पर मेला लगेगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वच्छता के लिए संकल्प लेंगे। मंदिर के महंत चंद्रमादास त्यागी ने बताया कि प्रकृति को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। हम मंदिर परिसर को हमेशा साफ सुथरा रखते हैं, साथ ही यहां हमने पॉलीथिन पर भी पाबंदी लगाई है। पूजन सामग्री कपड़े की थैली में ही दी जाती है। भंडारे में भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाता है। महाशिवरात्रि पर भी इस व्यवस्था का पूरी तरह पालन करेंगे, साथ ही सेवादार निरंतर सफाई कार्य में जुटे रहेंगे।

Home / Bhopal / महाशिवरात्रि : मंदिर परिसर बनेंगे प्लास्टिक मुक्त, भोले भक्त बने भागीदार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.