scriptबारिश के मौसम में जरूर खाएं एंटी आक्सीडेंट से भरपूर ये फल | Diet Tips to Stay Healthy in Monsoon | Patrika News

बारिश के मौसम में जरूर खाएं एंटी आक्सीडेंट से भरपूर ये फल

locationभोपालPublished: Jul 23, 2018 06:20:40 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

बारिश के मौसम में जरूर खाएं एंटी आक्सीडेंट से भरपूर ये फल

Diet

Diet

भोपाल। हर एक की खूबसूरती में उसकी त्वचा की अहम भूमिका होती है। त्वचा की चमक-दमक सुंदरता में चार चांद लगा देती है। दूसरी तरफ रूखी या ढीली त्वचा सुंदरता पर ग्रहण के समान होती है। आजकल त्वचा को चमकाने के लिए सौंदर्य प्रसाधनों पर अनाप-शनाप खर्च किया जाता है, बावजूद इसके कि कई सौंदर्य प्रसाधनों के दुष्प्रभाव भी होते हैं। आप अपने खान-पान में कुछ चीजों को शामिल करके अपनी त्वचा को दे सकती हैं आकर्षक लुक। जानिए डॉयटीशियन रश्मि बजाज से कि कैसे आप मौसमी फल को खाकर अपनी त्वचा को आकर्षक बना सकते हैं….

मौसमी फल

त्वचा को प्रभावी बनाने में बीजों वाले फल भी काफी उपयोगी होते हैं। बीजों वाले फलों में शामिल है, पपीता, तरबूज, खरबूजा,अमरूद, आलूबुखारा, जामुन, लीची। यह फल त्वचा को पोषण देते हैं। त्वचा के लिए बेहतर यह है कि मौसमी फल खाएं। ये त्वचा को भरपूर पोषण देंगे। इन फलों के सेवन से स्किन सॉफ्ट और असरकारक होती है। ध्यान रखें कि त्वचा के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत महत्वपूर्ण होते हंै। एंटी आक्सीडेंट त्वचा को रूखी और बेजान होने से बचाते हैं। इनसे हमारी त्वचा कोमल और खूबसूरत होगी। साथ ही ये फल खाने से आप एक्टिव और स्वस्थ भी बने रहेंगे।

ब्लू बेरीज

अगर आप ब्लू बेरीज को भी अपने रूटीन के खान-पान में शामिल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा। दरअसल ब्लू बेरीज एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये जल्दी बुढ़ापे आने और अन्य रोगों के लिए जिम्मेदार फ्री रैडिकल्स को खत्म करने का माद्दा रखती हैं। नियमित रूप से ब्लू बेरीज का सेवन करने पर त्वचा की सैल्स मजबूत बनती हैं। ब्लू बेरीज में इसके अलावा फाइबर, विटामिन सी और ई जैसे फायदेमंद तत्व भी बड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं।

अखरोट

त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में अखरोट महत्त्वपूर्ण है। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स काफी मात्रा में पाया जाता है। इसे अगर आप रोज अपनी आदत में शुमार करते हैं तो इसके नियमित सेवन से स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी खूब पोषण मिलता है। इससे बाल चमकदार होते हैं और स्किन मुलायम होती है।

टमाटर

जैसा कि आप जानते हैं कि फ्री रैडिकल्स हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं। यह त्चचा की चमक को नुकसान पहुंचाते हैं। टमाटर खाना त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि टमाटर में कैरोटिनॉयड प्रचुर मात्रा में होता है, साथ ही इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो फ्री रैडिकल्स को कंट्रोल करते हैं।

अनार

अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल है। अनार त्वचा की सेहत को भी इम्प्रूव करता है। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को ज्यादा कोलाजेन तैयार करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा खुद को तेजी से रिपेयर कर लेती है। तो अपने खान-पान में अनार को भी प्रमुखता से जगह दीजिए, ताकि यह आपको फिट ही नहीं, खूबसूरत भी बनाए रखे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो