scriptदिग्विजय के वॉर रूम में काम करेंगे कन्हैया और जिग्रेश के साथी, जेएनयू से आई सोशल मीडिया टीम | Digvijay convenes JNU team for Loksabha election | Patrika News

दिग्विजय के वॉर रूम में काम करेंगे कन्हैया और जिग्रेश के साथी, जेएनयू से आई सोशल मीडिया टीम

locationभोपालPublished: Apr 07, 2019 12:53:01 am

पोलिंग बूथ से चुनाव जीतने की प्लानिंग, वॉर रूम और कॉल सेंटर से इलाके पर नजर

Digvijay convenes JNU team for Loksabha election

Digvijay convenes JNU team for Loksabha election

अरुण तिवारी @ भोपाल. भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अपनी जीत के लिए फुल प्रूफ प्लान तैयार किया है। उन्होंने पोलिंग बूथ पर जमावट और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं में पैठ बनाने के लिए वॉर रूम बनाया है। इसमें जेएनयू दिल्ली (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) के छात्र नेता रहे कन्हैया कुमार और गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्रेश मेवाणी की टीम काम करेगी। हालांकि कन्हैया खुद बिहार के बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनके कुछ साथी भोपाल में काम करेंगे। टीम के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संपर्क और संवाद करेंगे। वहीं, वॉर रूम के अंदर बने कॉल सेंटर से पोलिंग बूथ पर तैनात कार्यकर्ताओं से हर दिन की गतिविधि की जानकारी ली जाएगी। दिग्विजय की टीम के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी पुष्टि की है।

दिग्विजय ने अपना वॉर रूम मिंटो हॉल के सामने बनी तीन मंजिला इमारत में बनाया है। यहां विधानसभा चुनाव में फर्जी मतदाताओं का खुलासा करने वाले विकास जैन की मदद भी ली जा रही है। अब विकास भोपाल लोकसभा सीट पर फर्जी मतदाताओं की सूची तैयार कर रहे हैं। भोपाल लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल कहते हैं कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रबंधन और प्रचार का काम वॉर रूम से ही संचालित होगा। इसमें जेनएयू से आई टीम भी काम कर रही है। दिग्विजय सिंह लाखों के अंतर से भोपाल का चुनाव जीतेंगे।

ये काम करेगा वॉर रूम

दिग्विजय का सॉफ्ट हिंदुत्व

भोपाल में दिग्विजय सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते आगे बढ़ रहे हैं। दिग्विजय कहते हैं कि वे हिंदू हैं तो फिर संघ को उनसे बैर क्यों है। उन्हें इन दिनों प्रचार करते समय माथे पर चंदन का तिलक लगाए देखा जा सकता है। उन्होंने समिधा से सुरक्षा हटाने का भी विरोध किया था। सवाल उठता है कि क्या दिग्विजय बदल गए हैं, जवाब में वे कहते हैं कि भाजपा बांटने की राजनीति करती है, लेकिन हमारे लिए सभी धर्म समान हैं। मैं भी जय सियाराम बोलता हंू, इसके लिए भाजपा की अनुमति या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वे मानते हैं कि चुनाव के दौरान भाजपा हिंदू-मुस्लिम करने की कोशिश करेगी, क्योंकि ध्रुवीकरण के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं है।

पाक परस्त बताकर दिग्विज को घेर रही भाजपा

कांग्रेस संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर कहते हैं कि भाजपा की कोशिश है कि जनता के सामने दिग्विजय सिंह को राष्ट्रवाद के मुद्दे पर घेरा जाए। कांग्रेस नेताओं का यह भी कहना है कि भाजपा दिग्विजय सिंह को पाक परस्त और देशद्रोहियों का समर्थन करने वाला नेता बताकर माहौल को बिगाडऩे का प्रयास कर रही है। इधर, भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लुनावत का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, एयर स्ट्राइक के सबूत और ओसामा जी जैसे बयान जनता को याद हैं। हमें कुछ नहीं करना है। जनता अच्छे से जानती है कि दिग्विजय को चुनाव में हिन्दुत्व क्यों याद आ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो