script

दिग्विजय की राहुल को नसीहत, संसद में सक्रिय रहें और लोगों से मिलना सुलह हो, उन्हें भारत घूमना चाहिए

locationभोपालPublished: Aug 03, 2020 05:14:14 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

राहुल गांधी को नसीहत देने के बाद अब वो अपनी पार्टी में ही घिर गए हैं।

दिग्विजय की राहुल को नसीहत, संसद में सक्रिय रहें और लोगों से मिलना सुलह हो, उन्हें भारत घूमना चाहिए

दिग्विजय की राहुल को नसीहत, संसद में सक्रिय रहें और लोगों से मिलना सुलह हो, उन्हें भारत घूमना चाहिए

भोपाल. अक्सर अपने बयानों और ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को सलाह दी है। राहुल गांधी को नसीहत देने के बाद अब वो अपनी पार्टी में ही घिर गए हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यकर्ता के एक वीडियो के ट्वीट में रिप्लाई करते हुए राहुल गांधी को नसीहत दी है।
क्या कहा दिग्विजय ने?
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को सलाह दी है। दिग्विजय ने कहा- दरअसल, मुंबई कांग्रेस की एक कार्यकर्ता के वीडियो को रिप्लाई करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा- मैं सहमत हूं। वह अलग हैं और अलग तरह से राजनीति करना चाहते हैं। हमें उन्हें ऐसा करने की अनुमति देनी चाहिए, लेकिन फिर हम यह भी चाहेंगे कि वह संसद में अधिक सक्रिय हों और लोगों के लिए अधिक सुलभ हों। जैसा कि शरद पवार ने सलाह दी थी कि उन्हें भारत में घूमना चाहिए। यात्रा कनेक्ट करने के लिए महत्वपूर्ण है।

अपनी ही पार्टी में घिरे
दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी की सलाह देना भारी पड़ गया है। दिग्विजय सिंह अब अपनी ही पार्टी में घिर गए हैं। तमिलनाडु से कांग्रेस के युवा सांसद और लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर ने कहा कि राहुल गांधी पहले ही पद यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ और उच्च पदों पर बैठे नेता सही मायने में उनके साथ खड़े रहते हैं और उनकी पीठ पीछे आलोचना नहीं करते, तो हम ज्यादा दिनों तक विपक्ष में नहीं रहेंगे।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1289755800731230208?ref_src=twsrc%5Etfw
ओल्ड वर्सेज युवाओं की लड़ाई
दरअसल, कांग्रेस पार्टी पुराने और नए नेताओं की लड़ाई से जूझ रही है। एमपी और राजस्थान में सियासी उथलपुथल की वजह भी यही बनी है। एमपी में ज्योतिरादित्यसिंधिया ने पार्टी छोड़ दिया है। वहीं, राजस्थान में सचिन पायलट ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है।
राम मंदिर को लेकर उठा रहे हैं सवाल
दरअसल, दिग्विजय सिंह लगातार राम मंदिर निर्माण के मुहूर्त पर सवाल उठा रहे हैं। अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म की मानयताओं से खिलवाड़ का नतीजा है।

ट्रेंडिंग वीडियो