महाराष्ट्र में बीजेपी से संबंध विच्छेद से पहले दिग्विजय और उद्धव ठाकरे या फिर कहे कि कांग्रेस और शिवसेना की विचारधारा कहीं से भी मेल नहीं खाती थी। सामना के जरिए शिवसेना आए दिन कांग्रेस पर आग उगलती थी। लेकिन अब दुश्मनी भूल सियासत में भी दोनों पक्के दोस्त हो गए हैं। पार्टी लाइन से अलग व्यक्ति रूप से दिग्विजय सिंह और उद्धव ठाकरे बहुत पहले से दोस्त हैं। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी।
लोकसभा चुनाव के दौरान किया था खुलासा
दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू दिया था। जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब अकाउंट पर मॉय कैंडिडेट स्टोरी के नाम से शेयर किया था। उसी इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह और उद्धव ठाकरे अच्छे वाले दोस्त हैं। दोनों के बीच की दोस्ती ऐसी है कि दिग्विजय सिंह के सीएम रहते हुए, उद्धव ठाकरे मध्यप्रदेश के स्थाई गेस्ट हुआ करते थे।

इस वजह से दोनों हैं एक-दूसरे के बहुत क्लोज
उद्धव ठाकरे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। फोटोग्राफी उनकी शौक है। उन्हें जब भी मौका मिलता है वो फोटोग्राफी के लिए निकल जाते हैं। दिग्विजय सिंह को भी वाइल्ड फोटोग्राफी का शौक है। इसी शौक की वजह से दिग्विजय और उद्धव ठाकरे में एक-दूसरे के बहुत क्लोज हैं। दिग्विजय सिंह बताते हैं कि हम दोनों कई बार वन अभ्यारणों में एक साथ ही वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए जाते थे।

एमपी के परमानेंट मेहमान होते थे उद्धव
दिग्विजय सिंह ने उस इंटरव्यू के दौरान कहा कि फोटोग्राफी की शौक की वजह से उद्धव ठाकरे का मध्यप्रदेश में खूब आना-जाना होता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं जब मध्यप्रदेश का सीएम था तो उद्धव हमारे स्थाई गेस्ट हुआ करते थे। फोटोग्राफी के लिए वो ज्यादा वक्त मध्यप्रदेश में ही व्यतीत करते थे। फुर्सत मिलते ही मैं भी उनके साथ निकल जाता था।

सुनाया एक रोचक किस्सा
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस इंटरव्यू के दौरान एक रोचक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार मैं और उद्धव ठाकरे बांधवगढ़ अभ्यारण में था। उस वक्त महाराष्ट्रा में पॉलिटिक्ल क्राइसिस चल रही थी। शिवसेना के लोग उद्धव से फोन कर वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे थे। तो कांग्रेस के लोग मुझसे। शिवसेना में क्या चल रहा था कि इसकी पूरी जानकारी तो मेरी पास रहती थी लेकिन कांग्रेस के लोगों से शेयर नहीं करता था।