भोपाल

दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ, कांग्रेस नेता ने युवक को धक्के देकर भगाया

दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ, कांग्रेस नेता ने युवक को धक्के देकर भगाया

भोपालApr 23, 2019 / 05:47 pm

Pawan Tiwari

भोपाल. कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उनका एक दांव उन्हें ही भारी पड़ गया। भोपाल में रैली के दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लोगों से पूछ रहे थे कि आपके खाते में 15 लाख आए क्या।
 

उसके बाद भीड़ से एक युवक ने आवाज दी कि हां आया है। उसके बाद सबूत देने के लिए दिग्विजय सिंह ने उसे मंच पर बुलाया। दिग्विजय ने कहा कि आकर मंच पर खाता संख्या बताओ, जिसमें पैसे आया है। युवक मंच पर पहुंचा।
 

उसके बाद उसे बोलने के लिए दिग्विजय सिंह ने माइक दिया। माइक पकड़ते ही युवक मोदी की तारीफ करने लगा। युवक ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया और आतंकियों को मारा। उसके बाद दिग्विजय उसे वहां से हटाने लगे। फिर कांग्रेस के एक नेता उसे मंच से धक्का देते हुए नीचे भगा दिया।
 

सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का अब ये वीडियो वायरल हो गया है। दिग्विजय के खिलाफ भोपाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। साध्वी के आने से यहां वोटों का ध्रुवीकरण संभव है। साध्वी दिग्विजय को हिंदुत्व के मुद्दे पर घेर रही हैं। जबकि दिग्विजय इससे इनकार कर रहे हैं।

Home / Bhopal / दिग्विजय के मंच से मोदी की तारीफ, कांग्रेस नेता ने युवक को धक्के देकर भगाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.