भोपाल

election 2019 : नामांकन करने हजारों सर्मथकों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे दिग्विजय सिंह, सड़के जाम

दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता, छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के साथ पहुंचे नामांकन करने ….

भोपालApr 20, 2019 / 02:24 pm

Amit Mishra

नामांकन करने दिग्विजय सिंह पत्नी अमृता

भोपाल। भोपाल सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह आज नामांकन करने भोपाल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। दिग्विजय के साथ पत्नी अमृता, भाई लक्ष्मण सिह, सुरेश पचौरी, आरिफ मसूद, गोविंद सिंह सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें। दिग्विजय सिंह के साथ हजारों समर्थक भी उनके साथ पहुंचे। इस दौरान एक तरफ की सड़के जाम हो गई। जाम में एक एबुलेंस भ्री फसी रही।


5 लोगों को लाने का कहा गया था…
दिग्विजय सिंह के नामंकन को लेकर कलेक्टर कर्यालय में भारी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर ऑफिस का मुख्य गेट को बंद भी बंद कर दिया गया है। गेट पर बेरिकेटिंग कर सुरक्षा बढाई गई है। जानकारी के मुताबिक नामांकन के दौरान 5 लोगों को लाने का कहा गया था ,लेकिन हजारों की संख्या में समर्थकों के पहुचने से तरफ की सड़क जाम हो गई हैं। बताया जा रहा है कि भारी भीड के चलते दिग्विजय खुद समर्थकों को बहार करने लगे। और जयवर्धन सिंह का हाथ पकडकर साथ नामांकन करने ऑफिस के अंदर पहुंचे ,लेकिन सुरक्षा के कारण जयवर्धन सिंह को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

 

इन नेताओं को नहीं जाने दिया अंदर
दिग्विजय सिंह के नामांकन के दौरान सिर्फ 4 लोगों को अंदर जाने दिया गया। भीड़ अधिक होने के कारण कई बार लोगों को धक्का मुक्की का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जयवर्धन सिंह, सुरेश पचौरी, पीसी और आरिफ किसी को अंदर नहीं जाने दिया गयां।


जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे दिग्विजय

गौरतलब है कि भोपाल सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह नामांकन करने से पहले जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने झरनेशवर मंदिर पहुंचे। दिग्विजय सिंह के साथ पत्नी अमृता और छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी साथ आये। तीनों एक कार से झरनेशवर मंदिर पहुंचे। जगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद लेने के बाद दिग्विजय झरनेशवर मंदित से नामांकन दाखिल करने के लिये रवाना हो गए थे।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.