scriptdigvijay singh attack on governor mangubhai patel duty | दिग्विजय का राज्यपाल पर हमला, पूछा- क्या राज्यपाल किसी पार्टी प्रचारक का काम कर सकता है? | Patrika News

दिग्विजय का राज्यपाल पर हमला, पूछा- क्या राज्यपाल किसी पार्टी प्रचारक का काम कर सकता है?

locationभोपालPublished: Jan 12, 2022 05:25:34 pm

Submitted by:

Faiz Mubarak

दिग्विजय ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किये हैं कि, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है?

News
दिग्विजय का राज्यपाल पर हमला, पूछा- क्या राज्यपाल किसी पार्टी प्रचारक का काम कर सकता है?

भोपाल. अब तक भारतीय जनता पार्टी और अपने प्रतिद्वंदी दलों पर हमलावर रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस बार मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल पर हमला बोला है। दिग्विजय ने राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किये हैं कि, क्या राज्यपाल किसी एक पार्टी के प्रचारक के रूप में कार्य कर सकता है? क्या ऐसे राज्यपाल महोदय से विपक्ष कोई उम्मीद कर सकता है? इस दौरान दिग्विजय ने 'भाजपा हटाओ देश बचाओ' का नारा भी लगाया है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.