script‘मध्य प्रदेश के सियासी संकट के लिए दिग्विजय सिंह हैं जिम्मेदार’ | Digvijay Singh is responsible for the political crisis of Madhya Prade | Patrika News

‘मध्य प्रदेश के सियासी संकट के लिए दिग्विजय सिंह हैं जिम्मेदार’

locationभोपालPublished: Mar 18, 2020 04:19:47 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

बागी विधायकों ने दावा किया है कि वे बेंगलुरू में अपनी मर्जी से रह रहे हैं और उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है।

Digvijay Singh

digvijay singh

भोपाल. बेंगलुरू में ठहरे मध्यप्रदेश के 22 बागी कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को एक बार फिर अपने-अपने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि प्रदेश में चल रहे सियासी संकट के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जिम्मेदार हैं। इन विधायकों ने दावा किया कि वे बेंगलुरू में अपनी मर्जी से रह रहे हैं और उन्हें किसी ने बंधक नहीं बनाया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खतरा है और उन्होंने कर्नाटक पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। बेंगलुरू पुलिस द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को बुधवार सुबह हिरासत में लेने के बाद इन विधायकों ने ये वीडियो जारी किये। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी एवं पूर्व कांग्रेस नेता पंकज चतुर्वेदी ने ये वीडियो मीडिया को दिये।
गौरततब है कि बेंगलुरु में बुधवार की सुबह उस रिजॉर्ट के पास नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जहां मध्यप्रदेश के बागी कांग्रेस विधायक ठहरे हुए हैं। दिग्विजय सिंह ने पुलिस पर विधायकों से मुलाकात न करने देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस पर बेंगलुरू पुलिस ने दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।
इन बागी विधायकों ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि वे कमलनाथ सरकार से त्रस्त एवं परेशान थे इसलिए उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुकीं इमरती देवी सहित इन बागी विधायकों ने वीडियो में आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है और वे उनसे नहीं मिलना चाहते हैं।
गौरतलब है कि कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़ दी और इसके बाद मध्यप्रदेश से पार्टी के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। इनमें से अब तक 6 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किये गये हैं। इसके बाद से ही भाजपा कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर रही है, जिसको लेकर भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो