script

elections 2019 : दिग्विजय सिंह ने पेश किया विजन डॉक्यूमेंट, जाने क्या है खास

locationभोपालPublished: Apr 21, 2019 12:53:14 pm

Submitted by:

Amit Mishra

यह मुद्दे तय किए थे दिग्विजय ने…

news

elections 2019 : दिग्विजय सिंह ने पेश किया विजन डॉक्यूमेंट, जाने क्या है खास

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज अपना विजन डॉक्यूमेंट (Digvijay Singh Vision Document) जारी किया। विजन डॉक्यूमेंट पेश करते हुए दिग्विजय सिंह राजधानी भोपाल में कई तरह के बदलाव की बात की। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड रहेे है। दिग्विजय सिंह एक दिन पहले यानि 20 अप्रेल को अपना नामांकन भी कर चुके हैै।

 

विजन डाक्यूमेंट्स के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

भोपाल बनेगा टूरिस्ट हब
भोपाल में त्वरित हवाई सेवा
आसपास के बड़े शहरों को कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ा जाएगा (भोपाल राज्य राजधानी क्षेत्र)
किसान सिटी – फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट उद्यनिकी सेंटर
उत्कृष्ट शिक्षा, उत्तम रोजगार
सीहोर में मेडिकल कॉलेज
वर्किंग वुमन और स्टूडेंट के लिए छात्रावास
ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान बनेगा भोपाल की शान
कला को एहमियत, कलाकारों की सहूलियत, आर्ट सिटी, फ़िल्म सिटी
मेगा लोगिस्टिक एन्ड वेयर हाउस जोन
संत हिरदाराम नगर में टेक्सटाइल ट्रेडिंग हब
IT सिटी, BHEL क्षेत्र का समुचित विकास,
भोपाल जॉब पोर्टल
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, हर वार्ड में फ्री हेल्थ सेंटर
स्पोर्ट हब, प्रतिभाओं को सम्मान
पब्लिक फ्रेंडली ट्रैफिक सिस्टम
सबको साफ जल, सबका बेहतर कल, हर घर:नर्मदा जल
वाटर और वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी
नो होमलेस, नो हेल्पलेस, कमज़ोर वर्ग के लिए हाउसिंग स्किम, कॉलोनी को सुविधायुक बनाएंगे
“सेफ केपिटल” फोकस महिलाएं, वृद्ध और बच्चे
ताल सलामत तो भोपाल सलामत, भोपाल ताल का संवर्धन, संरक्षण