scriptCAB पर दिग्विजय सिंह के विधायक भाई ने ही कांग्रेस को दिया ‘गच्चा’, कहा- इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो | Digvijay Singh's brother gave a big shock to Congress on the CAB | Patrika News

CAB पर दिग्विजय सिंह के विधायक भाई ने ही कांग्रेस को दिया ‘गच्चा’, कहा- इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो

locationभोपालPublished: Dec 13, 2019 08:52:40 pm

Submitted by:

Muneshwar Kumar

पहले भी कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग जाकर उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया है

7_11.jpg
भोपाल/ नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। कांग्रेस इसे लेकर सड़क पर है। कई राज्यों में कांग्रेसी सीएम ने इस बिल का विरोध किया है। वहीं, अब कांग्रेस में ही कैब को लेकर फूट नजर आ रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई ने पार्टी लाइन से अलग जाकर कह दिया है कि इसे स्वीकार कर, आगे बढ़ना चाहिए।
दिग्विजय सिंह के विधायक भाई लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया है कि राष्ट्रीय नागरिकता कानून संसद में पारित हो चुका है, सभी दलों ने अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं। इस विषय पर ज्यादा टिप्पणी, बयान, व्यर्थ हैं। इसे स्वीकार करो और आगे बढ़ो। कांग्रेस के दिग्गज नेता का यह ट्वीट तब आया है, जब कांग्रेस शनिवार को बीजेपी के खिलाफ दिल्ली में एक बड़ी रैली करने वाली है।
https://twitter.com/laxmanragho/status/1205487944892649480?ref_src=twsrc%5Etfw
कई मौकों पर बीजेपी का कर चुके हैं समर्थन
लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश की सरकार को टेंशन देते रहते हैं। वह कई मुद्दों पर सरकार को घेरते रहते हैं। लक्ष्मण सिंह के तेवर से मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार असमंजस से पड़ जाती है। लगातार लक्ष्मण बागी तेवर अख्तियार किए हुए हैं लेकिन पार्टी उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता हैं।

सीएम कर चुके हैं खारिज
वहीं, मध्यप्रदेश में नागरिकता संशोधन बिल को लागू करने की बात को सीएम कमलनाथ खारिज कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने दिल्ली दौरे के दौरान कहा है कि एनआरसी और कैब को लेकर पार्टी का जो रुख है, वहीं हमारा भी रहेगा। सीएम ने कहा कि क्या हम उस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहते हैं जो विभाजन का बीज बोती है।

कांग्रेस विधायक ने दी इस्तीफे की धमकी
लक्ष्मण सिंह कैब का समर्थन कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद इसे लेकर सड़क पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भोपाल की सड़कों पर प्रदर्शन किया था। आरिफ मसूद ने कहा कि अगर प्रदेश में एनआरसी और कैब लागू होता है कि मैं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो