script

सरकार के खिलाफ tweet करना दिग्विजय पर पड़ा भारी, Twitter ने उठाया ये कदम

locationभोपालPublished: Jun 19, 2019 06:45:49 pm

Submitted by:

Faiz Faiz Mubarak

दिग्विजय सिंह के अकाउंट से री-ट्वीट और रिप्लाई की सेवाओं को ब्लॉक कर दिया है। कारण है उनका पुलवामा अटैक पर सरकार के खिलाफ सवाल उठाना। नाराज दिग्विजय सिंह का कहना है कि, ट्विटर के मापदंडों के बारे में समझ नहीं आता, या तो इस सोशल प्लेटफॉम पर नफरत और धमकी भरे ट्वीट करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होती, या फिर मेरे द्वारा पूछे गए सामान्य सवालों को आपत्तिजनक मानकर उसपर कार्रवाई की जाती है।

digvijay singh news

सरकार के खिलाफ tweet करना दिग्विजय पर पड़ा भारी, Twitter ने उठाया ये कदम

भोपालः इन दिनों ट्विटर ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के अकाउंट से री-ट्वीट और रिप्लाई की सेवाओं को ब्लॉक कर रखा है। कारण हैं, दिग्विजय सिंह ने ट्वीटर पर पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ सवाल उठाए थे। इसपर किसी तरह का विवाद उत्पन्न ना हो, इसलिए ट्विटर ने दिग्विजय के अकाउंट पर री-ट्वीट और रिप्लाई की सेवा बंद कर दी है। हालांकि, ट्विटर के इस एक्शन से दिग्विजय खासा नाराज नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, ये अन्याय है, मेरे ट्वीट पर ही ऐसा क्यों हो रहा है कि कोई रिप्लाई और रि-ट्वीट नहीं कर सकता है। सिंह ने ट्वीटर पर उनके ट्वीट रिमूव करने का भी आरोप लगाया है।

पढ़ें ये खास खबर- Today Petrol Diesel Rate: आज इतने बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर के रेट

ये था मामला

आपको ता दें कि, दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लगातार चार-पांच ट्वीट किये थे, इन ट्वीट्स में दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को लेकर सरकार का इंटेलिजेंस फेल्योर बताया था। ट्वीट में उन्होंने कहा था कि, जम्मू कश्मीर के गवर्नर को खूफिया विभाग की विफलता को कबूल करना चाहिए। कश्मीर IG द्वारा पहले ही उस हमले से सचेत किया था, लेकिन सरकार ने इसे नज़रअंदाज कर दिया, जिसका खामियाजा हमें देश के 44 वीर जवानों की शहादत से भुगतना पड़ा।

पढ़ें ये खास खबर- किडनी खराब होने से पहले मिलने लगते हैं ये 5 संकेत, इन्हें ना करें नज़रअंदाज

एक के बाद एक किए कई ट्वीट

दिग्विजय ने एक के बाद कई ट्वीट करके ट्विटर पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने और राजनैतिक सहयोगियों को चुनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ये भी कहा कि, उनके दो ट्वीट रिमूव भी किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया कि, ‘मेरे साथ ये अन्याय क्यों किया जाता है?’ बता दें कि, ट्विटर द्वारा दिग्विजय सिंह के अकाउंट से रि-ट्वीट और रिप्लाई की सुविधा को शनिवार ब्लॉक कर रखी है। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई भी दी थी। इसपर भी अब कोई रिप्लाई या री-ट्वीट नहीं हो रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- क्या आपके शरीर में भी है खास विटामिन्स की कमी? इन संकेतों से पहचाने

दिग्विजय ने उठाए ट्विटर पर सवाल

इस संबंध में नाराज़ नज़र आए दिग्विजय ने ट्विटर पर सवाल उठाते हुए कहा कि, इस सोशल प्लेटफॉम पर नफरत और धमकी भरे ट्वीट करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं देखी गई, लेकिन सामान्य सवालों को आपत्तिजनक मानकर उसपर कार्रवाई की जाती है। मैंने सरकार की खुफिया विफलताओं पर सवाल किए तो उसे ब्लॉक किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि, समझ नहीं आता कि, ट्विटर की नीतियां क्या हैं?

ट्रेंडिंग वीडियो