scriptदिग्विजय को तलाशना होगा नया ठिकाना, दफ्तर पर आड़े आए कॉलोनी के नियम | Digvijay will have to find a new place, colony rule over the office | Patrika News

दिग्विजय को तलाशना होगा नया ठिकाना, दफ्तर पर आड़े आए कॉलोनी के नियम

locationभोपालPublished: Aug 27, 2018 08:18:06 am

– सरकार ने मकान खाली कराया तो रिवेरा में दफ्तर शुरू करने की थी तैयारी

controversial statement of digvijay singh on surgical strike

controversial statement of digvijay singh on surgical strike

भोपाल। श्यामलाहिल्स का सरकारी बंगला खाली कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल के पॉश इलाके रिवेरा टाउनशिप में सामान शिफ्ट किया है। दफ्तर के लिए अब कॉलोनी के नियम आड़े आ रहे हैं। एेसे में अब उन्हें नया ठिकाना तलाशना होगा।

रिवेरा टाउनशिप सोसायटी के नियमों के तहत यहां छात्रों और ऑफिस के लिए भवन किराए पर नहीं दिए जाते हैं। श्यामला हिल्स का सरकारी बंगला खाली करने के बाद दिग्विजय ने अपने दफ्तर का सामान रिवेरा सोसायटी के मकान में शिफ्ट कर दिया था। इस मकान में अभी ब्रजेश गुप्ता रह रहे हैं। दिग्विजय यहीं से अपना दफ्तर शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश पर खाली किया बंगला –
पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी बंगला खाली कराए जाने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार ने दिग्विजय सिंह समेत कैलाश जोशी, उमा भारती को नोटिस दिया था। जोशी और उमा को तो राज्य सरकार ने दोबारा वही मकान आवंटित कर दिया लेकिन दिग्विजय सिंह के मामले में एेसा नहीं हुआ।
दिग्विजय के पत्र पर नहीं हुआ विचार –
दिग्विजय ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपने स्टाफ के लिए स्थान मांगा था। तर्क दिया था कि सरकार ने उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री के नाते कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। २०-२२ लोगों को स्टाफ है। एेसे में कार्यालय के लिए कोई स्थान दिया जाए। लेकिन मुख्य सचिव ने उनके पत्र पर कोई विचार नहीं किया।

दिग्विजय सिंह ने यहां रहने के उद्देश्य से सामान शिफ्ट किया है। यदि यहां दफ्तर शुरू होता है तो इसकी अनुमति सोसायटी नहीं देगी, क्योंकि यहां दफ्तर के लिए अनुमति नहीं है।

– डॉ. अजय मेहता, अध्यक्ष रिवेरा टाउनशिप सोसायटी
ब्रजेश हमारे राघौगढ़ का रहने वाला है। उसका मकान रिवेरा में है। कार्यालय का सामान मैंने वहीं शिफ्ट किया है। सोसायटी की ओर से अब तक हमें कोई आपत्ति नहीं मिली है।
– दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो