scriptदिग्विजय के भाई बोले- अब सेना और संविधान सशक्त हुए, ‘घटिया’ राजनीति करने वालों के लिए ये बुरी खबर | Digvijaya Singh: Brother lakshman singh attacks on congress | Patrika News

दिग्विजय के भाई बोले- अब सेना और संविधान सशक्त हुए, ‘घटिया’ राजनीति करने वालों के लिए ये बुरी खबर

locationभोपालPublished: Jan 13, 2020 12:48:11 pm

Submitted by:

Pawan Tiwari

नागरिकता संशोधन कानून का कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग भी समर्थन कर चुके हैं।

दिग्विजय के भाई बोले- अब सेना और संविधान सशक्त हुए, 'घटिया' राजनीति करने वालों के लिए ये बुरी खबर

दिग्विजय के भाई बोले- अब सेना और संविधान सशक्त हुए, ‘घटिया’ राजनीति करने वालों के लिए ये बुरी खबर

भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर से मोदी सरकार के कामकाज की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों पर हमला भी बोला है जो देश में ‘घटिया’ राजनीति कर रहे हैं। लक्ष्मण सिंह चचौड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं और हाल ही में अपनी सरकार के खिलाफ भी हमला बोल चुके हैं। लक्ष्मण सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त करने पर मोदी सरकार की तारीफ की है।
https://twitter.com/laxmanragho/status/1216211113488064518?ref_src=twsrc%5Etfw
क्या कहा लक्ष्मण सिंह ने
लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा- जनरल बिपिन रावत को CDS बनाना एक अच्छा निर्णय है। सेनाओं में तालमेल अच्छा होगा। अब हमारे देश में सशक्त सेना के साथ, सशक्त संविधान है। साम्प्रदायिक और “घटिया” राजनीति करने वालों के लिए यह बुरी खबर हो सकती है।
नागरिकता कानून पर भी किया था ट्वीट
इससे पहले लक्ष्मण सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भी ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- CAA के समर्थन में मोदीजी ने ‘सद्गुरु’ के ट्वीट को रीट्वीट किया! मोदीजी अगर दंगाई सद्गुरु की मानते तो दंगा ही क्यूं करते? नागरिकता कानून की राजनीति बन्द करो। अब तो मुसलमान भी कह रहे हैं कि बंद करो। वो कह रहे हैं कि हमारे रोजगार की व्यवस्था करो। रस्सी को ज्यादा खींचने से वो टूट जाती है।

अपनी ही सरकार पर बोला था हमला
लक्ष्मण सिंह ने इससे पहले अपनी ही सरकार पर हमला बोला था। कमलनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर लक्ष्मण सिंह ने कहा था- जो मंत्री ये कह रहे हैं कि कांग्रेस के एक साल में बेमिसाल। उनको अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी स्थिति देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल नहीं कहूंगा की एक साल बेमिसाल। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल थीं, एक साल में भी बहुत सुधार नहीं हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो