scriptऔरंगाबाद रेल हादसा: दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज से मांगा इस्तीफा | digvijaya singh demand resignation from cm shivraj singh chauhan | Patrika News

औरंगाबाद रेल हादसा: दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज से मांगा इस्तीफा

locationभोपालPublished: May 09, 2020 04:16:22 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

सीएम शिवराज को इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए त्याग पत्र नहीं देना चाहिए?

digvijay.png
भोपाल. औरंगाबाद रेल हादसे पर सियासत शुरू हो गई है। इसको लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल शिवराज सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने सीएम शिवराज से कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए त्याग पत्र नहीं देना चाहिए?
औरंगाबाद हादसे के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि उमरिया, शहडोल और मंडला जिले के 16 मजदूरों की मालगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गई। इस बाबत मैंने सीएम शिवराज से प्रश्न किया था कि क्या इन मजदूरों रजिस्ट्रेशन हुआ था? अगर हुआ था तो एमपी सरकार ने क्या इंतजाम किया?
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1258994748108476419?ref_src=twsrc%5Etfw
अन्य एक ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए कहा कि शास्त्री ने एक ट्रेन हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावे कांग्रेस नेता ने कहा कि माधव राव सिंधिया जी ने हवाई जहाज की दुर्घटना पर त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने पूछा कि अब शिवराज जी आप बताएं, क्या आपको जिम्मेदारी स्वीकार कर त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिए?
यही नहीं, कांग्रेस नेता ने सीएम शिवराज सिंह पर धोखे से सीएम बनने का भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि आप धोखे से बने मुख्यमंत्री हैं, जनता का विश्वास पा कर आप मुख्यमंत्री नहीं बने हैं। इसलिये आपसे हमें व मध्य प्रदेश की जनता को यह उम्मीद नहीं है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार को एक ट्रेन हादसा हुआ था। यहां पर पटरी पर सो रहे मजदूर एक मालगाड़ी की चपेट में आकर जान गंवा बैठे थे। ये सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पटरी के रास्ते जालान से भुसावल जा रहे थे। थक जाने के कारण वे ट्रैक पर ही सो गए थे। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरी, जिसके चपेट में आने से 16 मजदूरों की मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो