scriptदिग्विजय ने पीएम मोदी से पूछा- आपकी सफलता का यही राज है? | digvijaya singh on pm narendra modi | Patrika News

दिग्विजय ने पीएम मोदी से पूछा- आपकी सफलता का यही राज है?

locationभोपालPublished: Jun 21, 2019 12:59:51 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज
योग दिवस पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज
दिग्विजय सिंह ने याद दिलाई लालकृष्ण आडवाणी की बात

digvijaya singh

दिग्विजय ने पीएम मोदी से पूछा- आपकी सफलता का यही राज है?

भोपाल। योग दिवस पर कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने भाजपा के दिग्गज नेता की बात को याद दिलाते हुए ट्वीट किया कि आपके बारे में लालकृष्ण आडवाणी ठीक कहते थे, आपकी (पीएम मोदी) सफलता का राज यही है?
दरअसल, योग दिवस पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं उसके लिये बधाई। लेकिन योग ध्यान प्रणायम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा आसन ध्यान प्रणायम उसके शरीर के लिये उपयुक्त होगा।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1141885513131024385?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय ने आगे लिखा कि जिस प्रकार से आप इसे मीडिया इवेन्ट बना रहे हैं यह पूर्ण रूप से अनुचित है। हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिये अन्यथा हर कोई आसन उसका नुक्सान भी कर सकता है। योग को आयुर्वेद चिकित्सा के साथ जोड़ना ही उचित होगा।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1141887753321238528?ref_src=twsrc%5Etfw
दिग्विजय ने एक अन्य ट्वीट किया कि आडवाणी जी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेन्ट मैनेजर हैं। मैं उसमें यह भी जोड़ना चाहता हूं कि आप अच्छे इवेन्ट मैनेजर के साथ बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर भी हैं। आपकी सफलता का यही राज है। है ना?
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1141889289849954305?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो