क्या कहा दिग्विजय सिंह ने
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी का भोपाल में पुन: हार्दिक स्वागत। क्या भाजपा की गिरती साख पर चर्चा करेंगे? क्या खुलकर करोड़ों में बिकने वाले पूर्व विधायकों को संघ के चाल, चरित्र और चेहरे से परिचित कराएंगे? या संघ भी विधायकों की खरीद-फरोख्त का समर्थन करती है। मोहन भागवत जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए। बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बैठक लेंगे मोहन भागवत
मध्य क्षेत्र यानी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के संघ पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। भोपाल के शारदा विहार में आयोजित होने वाली इस बैठक में लगभग 40 लोग शामिल होंगे। संघ पदाधिकारियों के मुताबिक हर वर्ष दीपावली से पहले कार्यकारी मंडल की बैठक बुलाए जाने का प्रावधान है। मोहन भागवत इस बैठक को संबोधित करेंगे।