scriptसीएम से मुलाकात के लिए दिग्विजय और कमलनाथ दिया धरना, अंततः मुलाकात का मिल गया समय | Digvijaya Singh To Protest Outside Cm House updates | Patrika News

सीएम से मुलाकात के लिए दिग्विजय और कमलनाथ दिया धरना, अंततः मुलाकात का मिल गया समय

locationभोपालPublished: Jan 21, 2022 05:26:54 pm

Submitted by:

Manish Gite

डूब प्रभावित किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी थी सीएम हाउस पर धरना देने की चेतावनी…।

digg3.png

भोपाल। श्यामला हिल्स स्थिति सीएम हाउस के चारों तरफ बेरिकेडिंग लगी है, चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए गए हैं। राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस के बाहर धरना देने बैठ गए। यह पहला मौका है जब कमलनाथ भी दिग्विजय सिंह के साथ धरने पर बैठे हैं। इससे पहले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज की तरह शुक्रवार को सुबह पौधा लगाने मुख्यमंत्री आवास से स्मार्ट सिटी पार्क के लिए निकले थे। तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया। इधर, शाम को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी से फोन पर बातचीत के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना धरना खत्म कर दिया।

 

नरोत्तम ने कसा तंज

इधर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने दिग्विजय सिंह के समय मांगने के तरीके पर तंज कसा है। उन्होंने इसे तालिबानी हरकत बताते हुए कहा है कि वे समय मांग रहे हैं कि अड़ीबाजी कर रहे हैं। एकराज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा शोभा नहीं देतीहै। इधर, हंगामे के बीच खबर है कि शिवराज सिंह चौहान ने अब दिग्विजय सिंह को मिलने के लिए 23 जनवरी को बुलाया है।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x878n61

Live Update

 

3.00 pm

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी से बातचीत के बाद दिग्विजय सिंह ने धरना समाप्त किया। दिग्विजय को मुलाकात के लिए 23 जनवरी का समय दिया गया है।

2.00 pm

कई और कार्यकर्ता धरने में शामिल होने आते गए। दिग्विजय सिंह का धरना जारी रहा।

01.00 pm

धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बार गाए भजन। रघुपति राघव राजा राम गाया गया।

12.30 pm

कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे।

12.10 PM

कांग्रेस के दो दिग्गज दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ एक साथ धरने पर बैठे। साथ में पीसी शर्मा भी हुए शामिल।

12.05 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी पहुंचे दिग्विजय सिंह के धरने पर। थोड़ी देर पहले फोन पर दिग्विजय को दी थी आने की सूचना। छिंदवाड़ा से दो दिनों के दौरे से लौटकर सीधे धरनास्थल पहुंचे कमलनाथ।

12.05 pm

मीडिया से कहा कि जब तक मिलने का समय नहीं दिया जाएगा, मैं नहीं उठूंगा। इधर, सीएम हाउस से खबर है कि सीएम ने 23 जनवरी को मिलने का समय दिया है। इस बात पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे लिखित में दे देंगे तो तुरंत धरने से उठ जाऊंगा।

11.45 AM

अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह।

11.30 AM
दिग्विजय सिंह के मर्थक कार्यकर्ताओं ने किया भजन।

11.20 AM
दिग्विजय सिंह को समर्थकों के साथ पुलिस ने रोका। कार से उतरकर दिग्विजय पैदल चले।

11.15 AM
दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले वीडियो जारी कर 11.15 बजे सीएम हाउस पहुंचने की बात कही थी। सिंह ने यह भी कहा था कि यदि उन्हें डूब प्रभावित किसानों की समस्या के लिए मिलने का समय नहीं दिया गया तो वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे।


10.45 AM
दिग्विजय सिंह का बंगला भी श्यामला हिल्स पर ही है। उनके बंगले के आसपास भी बेरिकेडिंग की गई है।

10.30 AM
पूरा श्यामला हिल्स पुलिस छावनी में तब्दील। सभी मार्गों पर पुलिस बल तैनात। बेरिकेडिंग की गई।

10.15 AM
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं का बढ़ना शुरू हो गया गया है। थोड़ी देर में वे मुख्यमंत्री निवास की तरफ आगे बढ़ेंगे।

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x878nnj
digg2.jpg
diggi_1.jpg

बता दें कि हाल ही में दिग्विजय सिंह ने डूब प्रभावित किसानों के साथ मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्हें शक्रवार को 11.15 बजे मिलने का समय दे दिया, लेकिन एक दिन पहले सीएम सचिवालय से फोन करके व्यस्तता का हवाला देकर मुलाकात का समय निरस्त कर दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो