अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी
सदियों से लोगों के बीच में ये बड़ा सवाल बना हुआ है कि अंडा शाकाहार है या मांसाहार। आज हम आपको बताएंगे कि अंडा शाकाहारी होता है या मांसाहारी। दरअसल अंडा शाकाहार होता है। हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा किए गए एक अध्ययन में ये बात सामने आई कि अंडा मांसाहारी होता है। अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि अंडे के परिपक्व होने के बाद उससे बच्चा निकल सकता है और इसी वजह से वो मांसाहारी है तो बता दें कि आप गलत है। दरअसल बाजार में मिलने वाले अंडे अनफर्टिलाइज़्ड होते हैं यानि इन अंडों में से चूजे बाहर नहीं आ सकते है।
क्या होते हैं फर्टिलाइज़्ड अंडे
ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि अंडा तीन लेयर में बना होता है- पहला होता है छिलका, फिर अंडे की सफेदी और फिर सबसे आंतरिक हिस्सा उसकी जर्दी। वैज्ञानिकों के अनुसार अंडे की सफेदी में सिर्फ प्रोटीन होता है, उसमें मुर्गी का कोई भी हिस्सा मौजूद नहीं होता। इस बात से ये तो क्लीयर हो जाता है कि अंडे की सफेदी पूरी तरह से शाकाहारी है। अंडे का छिलका वैसे भी नहीं खाया जाता है तो अब बची अंडे की जर्दी। वैज्ञानिकों का मानना है कि अंडे के पीले भाग में सबसे ज्यादा प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और फैट मौजूद होता है, लेकीन अंडा फर्टिलाइज़्ड है तो उसमें गैमीट सेल्स भी मौजूद होंगे जो अंडे को पूरी तरह से मांसाहारी बना देते हैं।
क्या होते है अनफर्टिलाइज़्ड अंडे
बता दें कि जब मुर्गी 6 महीने की हो जाती है तो बिना मुर्गे के संपर्क में आते ही हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती ही है। इन अंडो को ही अनफर्टिलाइज़्ड अंडे कहा जाता है। इन अंडों से कभी भी चूजे नहीं निकल सकते इसलिए ये अंडे खाने शाकाहारी होते है। मुर्गी जो अंडे मुर्गे के संपर्क में आकर देती है वह अंडे फर्टिलाइज़्ड होते है और वे मांसाहारी होते हैं।
ऐसे पहचानें शाकाहारी है या मांसाहारी
अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे पहचानें कि कौन सा अंडा फर्टिलाइज़्ड है और कौन सा अनफर्टिलाइज़्ड। बता दें कि अनफर्टिलाइज़्ड अंडे की तुलना में फर्टिलाइज़्ड अंडा ज्यादा पीला होता है। अंडा शाकाहारी होता है वह बिलकुल सफ़ेद होता है, जबकि मांसाहारी अंडा हल्का पीला होता है।