scriptविधानसभा में एक चाय-एक राय थीम पर चर्चा कर लेंगे सुझाव | Discussion on Tea-An opinion theme in the Assembly | Patrika News

विधानसभा में एक चाय-एक राय थीम पर चर्चा कर लेंगे सुझाव

locationभोपालPublished: Oct 22, 2018 08:03:46 am

Submitted by:

Ashok gautam

रविवार को भाजपा कार्यालय से भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्य प्रदेश के नारे के साथ 50 रथ रवाना किए गए

NEWS

mp assembly election 2018

भोपाल। भाजपा ने चुनाव से एेन वक्त पहले समृद्ध मध्य प्रदेश का दांव चला है। पार्टी प्रदेश के लोगों से भविष्य के प्रदेश के लिए आइडिया लेगी। रविवार को भाजपा कार्यालय से भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्य प्रदेश के नारे के साथ 50 रथ रवाना किए गए।
ये विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगे और स्थानीय नेता एक चाय, एक राय पर चर्चा कर लोगों से सुझाव लेंगे। सरकार बनने पर इन सुझावों पर अमल करके समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इन रथों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, उसने प्रदेश के साथ महापाप किया है। गिट्टी की सड़क मिट्टी की हो गई थी। सड़कों से अधिक स्थिति में खेत थे।
एक पूरी पीढ़ी को अंधेरे में ढकेल दिया था। प्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाला है और अब संकल्प समृद्ध प्रदेश बनाने का है। यह काम अकेले का नहीं बल्कि प्रदेश की साढ़े सात करोड़ लोग इसका रोडमैप बनाएंगे। जनता की राय और सुझाव को दृष्टि पत्र में शामिल कर हर काम की समय सीमा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी, तीर्थदर्शन से लेकर संबल योजना तक जनता के बीच से ही निकलकर आईं हैं।
हर साल जनता के सामने रखेंगे रिपोर्ट कार्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, समृद्ध मध्यप्रदेश की योजना की हर साल समीक्षा होगी और जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रखा जाएगा। समृद्ध मध्यप्रदेश के सुझावों के लिए हर विधानसभा में २० स्थानों पर पेटियां रखी जाएंगी। इनमें लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।
उन्होंने बताया कि लोग लिखित में सुझाव दे सकेंगे और फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर से अपने राय बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनने पर रिपोर्ट कार्ड के साथ शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच जाएंगे और बताएंगे की जनता के सुझावों को मूर्त रूप देने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
दीवाली तक हर घर होगा रोशन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दिवाली तक हर घर रोशन होगा। कोई घर ऐसा नहीं बचेगा जहां बिजली नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया दो जो जिले ऐसे हैं जहां विद्युतीकरण के कुछ काम शेष हैं, दीवाली से पहले काम पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो