scriptअब पैसा नहीं बनेगा पढ़ाई में बाधा, जानिये सरकार का प्लान | Distributed laptop promotion money to meritorious students | Patrika News

अब पैसा नहीं बनेगा पढ़ाई में बाधा, जानिये सरकार का प्लान

locationभोपालPublished: Jun 12, 2018 06:30:10 am

Submitted by:

Bharat pandey

लाल परेड मैदान पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थीयों से कहा…

stidents

Distributed laptop promotion money to meritorious students

भोपाल। कुछ भी बड़ा कार्य करने के लिए तीन सबसे चीजें महत्वपूर्ण होती हैं। पहली प्रेरणा, दूसरा परिश्रम और तीसरा रुपए या सुविधाएं… यदि किसी विद्यार्थी में लगन है, वह मेहनत भी बहुत करता है, लेकिन फीस के रुपए नहीं हैं तो वह आगे कैसे बढ़ेगा। विद्यार्थियों मैं आपकी शिक्षा की राह में रुपए को रोड़ा नहीं बनने दूंगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को लालपरेड ग्राउण्ड पर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय के लिए प्रोत्साहन राशि वितरित कर कही।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से २२ हजार मेधावी विद्यार्थियों के खातों में रुपए ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ७५ फीसदी से अधिक अंक लाने वाले सभी ६७,७७१ बच्चों को लैपटॉप मिलेगा, अधिकारी कार्यक्रम तय कर मुझे बताएं। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करने का संकल्प दिलाया। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रोडमैप बनाएं। समारोह में भोपाल के प्रभारी व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

लैपटॉप पर चैटिंग-वैटिंग मत करना
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा किसी ने कहा लैपटाप दो, किसी ने राशि देने की बात कही, लेकिन हम राशि ही दे रहे हैं। इन रुपयों से लैपटाप ही खरीदना, उसे अपनी पढ़ाई और विकास के लिए उपयोग करना। लैपटॉप पर ज्यादा चैटिंग-वैटिंग मत करने लगना।

सभी विद्यार्थियों के साथ खिंचाई फोटो
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों से आए विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके लिए तीन मंच बनाए गए थे। मुख्यमंत्री ने आधे घंटे तक तीनों मंचों के बीच घूमकर सैकड़ों बच्चों के साथ फोटो खिंचाई। आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत ने बताया कि इस बार शासकीय शालाओं से जेईई मेन्स में 902 बच्चों का चयन हुआ है।

 

सीएम ने 55 करोड़ की राशि ट्रांसफर की
मुख्यमंत्री ने २२ हजार विद्यार्थियों को 55 करोड़ की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की। लैपटॉप लेने के दायरे में 67 हजार 771 विद्यार्थी आ रहे हैं। एेसे में 45 हजार विद्यार्थियों को लैपटाप और वितरित किए जाएंगे। अगले चरण में 112 करोड़ से अधिक की राशि विद्यार्थियों के खाते में पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो