scriptदेखें, जिस दिव्यांका को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे हैं अमिताभ बच्चन उनका भोपाल में है सुंदर घर | Divyanka tripathi and amitabh bachchan video goes viral | Patrika News
भोपाल

देखें, जिस दिव्यांका को दुपट्टे से पकड़कर ले जा रहे हैं अमिताभ बच्चन उनका भोपाल में है सुंदर घर

तीन दिन पहले दिव्यांका ने भोपाल स्थित घर की तस्वीर पोस्ट की थी

भोपालJan 31, 2020 / 07:27 pm

Muneshwar Kumar

14_1.jpg
भोपाल/ बॉलीवुड अभिनेत्री और भोपाल की बेटी दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तीन दिन पहले तक दिव्यांका की चर्चा भोपाल वाले घर की तस्वीर को लेकर चर्चा हो रही थी। अब दिव्यांका अमिताभ बच्चन के साथ एक वीडियो लेकर सुर्खियों में हैं। दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दिव्यांका ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन दुपट्टा पकड़कर ले जा रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा है कि आप इसका कैप्शन कैसे देंगे। बिग स्क्रीन के बिग के साथ मैं। इनसे बहुत कुछ जानने और सीखने का मौका मिला। दिव्यांका के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का यह वीडियो उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। चार घंटे के अंदर ही करीब उनके और अमिताभ बच्चन का यह वीडियो आठ लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी विज्ञापन शूट का है। हालांकि दिव्यांका ने यह नहीं बताया कि वीडियो कहां कहा का है।
भोपाल में है सुंदर सा घर
दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की रहने वाली हैं। साथ ही वह मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। पिछले दिनों वह वोटर्स डे पर भोपाल में ही थीं। तीन दिन पहले भी उन्होंने भोपाल स्थित अपने घर की खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। जिसमें लिखा था कि भोपाल का घर। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। दिव्यांका को पहचान टीवी सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन से मिली थी।
View this post on Instagram

#NationalElectionDay #StateIcon

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

अमिताभ हैं भोपाल के दामाद
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी भोपाल की बेटी हैं तो अमिताभ बच्चन भोपाल के दामाद हैं। उनकी पत्नी जया बच्चन भोपाल की रहने वाली हैं। जया बच्चन की मां आज भी भोपाल में रहती हैं। इसके साथ ही जया की बहन भी यहीं रहती हैं। जया अपने परिवार के साथ अक्सर मां से मिलने के लिए भोपाल आती हैं। ये लोग भी अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो