scriptDiwali 2022: आज से बढ़ गए हैं सोना और चांदी के दाम, खरीदारी के लिए सबसे शुभ समय | Diwali 2022: Gold and Silver Price will be high in festival season | Patrika News

Diwali 2022: आज से बढ़ गए हैं सोना और चांदी के दाम, खरीदारी के लिए सबसे शुभ समय

locationभोपालPublished: Oct 05, 2022 03:35:21 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

ऐसे में अगर आप आज या अब सोने-चांदी की खरीदी का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है…

gold01.jpg

भोपाल। त्योहारी सीजन में दो दिन पहले तक लगातार कम हुए सोना-चांदी के दामों में दशहरा के दिन एक बार फिर तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में अगर आप आज या अब सोने-चांदी की खरीदी का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। दशहरे पर सोने-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं या आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम 48,230 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 50,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

कम थी सोने की कीमत
राजधानी भोपाल के सराफा बाजार में पिछले दिनों 22 कैरेट सोना 47,530 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, 24 कैरेट सोना कल 49,910 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका है। यानी सोने के दाम में कमी देखने को मिली थी।

चांदी के दाम बढ़े
बैंक बाजार डॉट काम के अनुसार यदि बात करें चांदी की तो, जो चांदी भोपाल के सराफा बाजार में मंगलवार को 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, जबकि बुधवार को वह 66,700 के दाम पर बिकेगी।

यह भी पढ़ें

Karwa chauth 2022: आज से ही फॉलो करें ये घरेलू टिप्स, करवा चौथ के दिन निखरी नजर आएंगी आप

यह भी पढ़ें

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर ये हेयर स्टाइल बना देंगी खूबसूरत


कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो