scriptदिवाली पर रहेगा चित्रा नक्षत्र और पद्म योग का शुभ संयोग, व्यापारी व किसानों के लिए विशेष फलदायी | Diwali market bhopal | Patrika News

दिवाली पर रहेगा चित्रा नक्षत्र और पद्म योग का शुभ संयोग, व्यापारी व किसानों के लिए विशेष फलदायी

locationभोपालPublished: Oct 23, 2019 01:42:26 am

Submitted by:

Bharat pandey

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए सजाए जा रहे घर-आंगन, बाजारों में बढ़ी रौनक

दिवाली पर रहेगा चित्रा नक्षत्र और पद्म योग का शुभ संयोग, व्यापारी व किसानों के लिए विशेष फलदायी

दिवाली पर रहेगा चित्रा नक्षत्र और पद्म योग का शुभ संयोग, व्यापारी व किसानों के लिए विशेष फलदायी

भोपाल। राजधानी में दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस बार दिवाली समृद्धिकारक होगी। ग्रह, नक्षत्रों के मेल से इस बार कई शुभ संयोग इस दिन बन रहे हैं, जो इस पर्व को और शुभता प्रदान करेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार दिवाली समृद्धिकारक रहेगी, जो सभी वर्गों के लिए लाभकारी रहेगी, लेकिन व्यापारियों, किसानों के लिए विशेष फलदायी होगी। दिवाली पर्व के पूर्व शहर में उत्साह का माहौल है। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए घर-आंगन सजाए जा रहे हैं और घरों में आकर्षक विद्युत साज सज्जा की जा रही है। इस बार दिवाली के दिन रविवार और चित्रा नक्षत्र रहेगा, जो काफी शुभ संयोग है। यह दिन सभी प्रकार की खरीदारी, नवीन व्यापार शुभारंभ के लिए भी खास होगा।

ग्रह नक्षत्रों के योग से कई शुभ संयोग
ज्योतिषाचार्य पं. प्रहलाद पंड्या ने बताया कि इस बार दिवाली रविवार को है, और चित्रा नक्षत्र विद्यमान रहेगा। इसदिन पद्म योग का शुभ संयोग भी रहेगा, कन्या राशि पर चंद्र रहेंगा। इस लिहाज से दिवाली समृद्धिकारी होगी। किसान और व्यापारी वर्ग के लिए विशेष शुभफलदायी रहेगी।

 

ग्रहों क ी युति बनाएगी लक्ष्मीनारायण योग
ज्योतिष मठ संस्थान के पं. विनोद गौतम ने बताया कि इस दिन ग्रहों की युति के कारण भी शुभ संयोग रहेगा। इसदिन शुक्र अपनी स्वराशि तुला में रहेगा, साथ ही सूर्य और बुध का शुक्र के साथ होना लक्ष्मीनारायण योग बनाएगा। इस लिहाज से दिवाली विशेष फलदायी होगी। आम जनता की सुख समृद्धि में इजाफा होगा। खासकर व्यापारी वर्ग, उद्योगपतियों के लिए भी इस बार की दिवाली विशेष शुभ रहेगी।

 

दिवाली पर रहेगा चित्रा नक्षत्र और पद्म योग का शुभ संयोग, व्यापारी व किसानों के लिए विशेष फलदायी

बाजारों से लेकर घरों तक उत्साह
दिवाली के लिए अब एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है। ऐसे में शहर में दिवाली का उत्साह नजर आने लगा है। घरों में इन दिनों रंगाई, पुताई, सजावट का सिलसिला चल रहा है, वहीं बाजारों में भी दिवाली के लिए जमक र खरीदारी हो रही है। शहर के बाजारों में भारी भीड़ लग रही है और बाजार देर रात तक खुल रहे हैं। कपड़े, बर्तन, सजावट का सामान, लाइटिंग सहित सभी दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लग रही है। दिवाली के चलते कई दुकानदार अपने ग्राहकों को आकर्षक उपहार भी दे रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो